फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dav totu annual function primary students shimla

शिमला: डीएवी टुटू के वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Fri, 09 Oct 2026 04:25 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:25 PM IST
dav totu annual function primary students shimla
नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक रंगों से सजा वार्षिकोत्सव डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, टुटू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया। समारोह में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़े संदेशों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विद्यार्थियों के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जीवन ज्योति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कर्नल हरीश ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद प्रधानाचार्या ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यचर्या संबंधी उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘ज्ञान की रोशनी’ नृत्य-नाटिका के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताया। पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक में प्रकृति को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। आदिवासी नृत्य के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन की झलक प्रस्तुत की गई। महाभारत पर आधारित नृत्य प्रस्तुति में सत्य और धर्म की विजय का संदेश दिया गया। वहीं, ‘आइकॉनिक बीट्स एंड कूल मूव्स’ थीम पर पश्चिमी नृत्य ने दर्शकों को आकर्षित किया। हिंदी नाटक ‘भस्मासुर’ में अहंकार पर विजय और भगवान विष्णु के मोहिनी रूप का प्रभावशाली चित्रण किया गया। पंजाबी नृत्य ने कार्यक्रम में जोश और उमंग भर दी, जबकि पहाड़ी नाटी के माध्यम से हिमाचल की लोकसंस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाया गया। विभिन्न प्रस्तुतियों में देशभक्ति, एकता, अनुशासन, सद्व्यवहार और आर्य समाज की वैदिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा तीसरी में आदित्य भारद्वाज ने 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कल्पेश नेगी 98.3 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और प्रकृति 98 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा चौथी में गौरांश ठाकुर ने 97.7 प्रतिशत, प्रज्वल ठाकुर ने 96.8 प्रतिशत और आराध्या शर्मा ने 95.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किए। कक्षा पांचवीं में कृतिका शर्मा ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। मयंक डोगरा 98.3 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और मन्नत कश्यप 98 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। समारोह के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती जीवन ज्योति ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार जताया और बच्चों को निरंतर मेहनत करने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा अपने संस्कारों को जीवन में बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वार्षिकोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के महत्व को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फर्नीचर कारखाने में भीषण आग: दमकल टीम ने पाया काबू

09 Oct 2026

मिर्जापुर : जिगना थाने के सामने महिलाओं और युवकों ने किया चक्काजाम, 20 मिनट ठप रहा आवागमन

09 Oct 2026

फतेहाबाद के रतिया में नहर किनारे मिली एक्सपायरी कृषि दवाइयां, कृषि विभाग ने की जांच शुरू

09 Oct 2026

सोनीपत में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

09 Oct 2026

बस्ती: खराब खाने पर भड़के आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र

09 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ से जीवन नरक, पानी में सड़ रही मरी गाय; आने-जाने के लिए नहीं पर्याप्त नाव

09 Oct 2026

राम जन्म की लीला ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

09 Oct 2026
विज्ञापन

बागपत: किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो सिलिंडर फटने से भड़की लपटें; जिंदा जलीं मां-बेटी, आठ झुलसे

09 Oct 2026

कोटकपूरा में अग्रवाल सेवा समिति की तरफ से महाराजा अग्रसेन जयंती पर 11 अक्टूबर को आयोजित होगी विशाल शोभायात्रा

चंबा: साच पास में बर्फबारी से पांगी का सड़क संपर्क कटा, आठ से दस इंच बर्फ जमने का अनुमान

09 Oct 2026

सीहोर: नशेड़ी चालक की दबंगई, वर्दी से नेमप्लेट नोंची, ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में पुलिस से भिड़े चालक-मालिक

09 Oct 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बाइक पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर सांसों से लड़ रहा मरीज, मशीन मिली लेकिन बिजली बनी मुसीबत

09 Oct 2026

सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय से नशामुक्ति और युवा-जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई

09 Oct 2026

गुरुहरसहाय के गांव गोलू का में मार्बल कारोबारी की स्विफ्ट कार छीनकर फरार हुए लुटेरे

फिरोजपुर मंडल में रेलवे ट्रैक के किनारे कचरे और झाड़ियों की विशेष सफाई

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

09 Oct 2026

धमतरी: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी समेत पांच दोषी, धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, 5-5 साल की सजा

09 Oct 2026

अंबेडकरनगर: सुबह सुबह दिखा बदला हुआ मौसम, कोहरे की वजह से हुआ ठंड का अहसास

09 Oct 2026

उज्जैन: मस्तक पर अर्धचंद्र और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शनों के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

09 Oct 2026

अंडर-14 में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की टीम ने जीता मुकाबला, सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ

09 Oct 2026

वीडियो: बागेश्वर में आज से पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आगाज, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

09 Oct 2026

वीडियो: पंतनगर में आज मानव तस्करी सम्मेलन, नेपाल से भारत तक फैले नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

हथियार सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार पर चलाई गोली

09 Oct 2026

VIDEO: आगरा में गैस सिलिंडर लीक से घर में लगी आग, तीन लोग गंभीर झुलसे

09 Oct 2026

मेरठ: सूरजकुंड रामलीला का शुभारंभ, धार्मिक उत्सव का रहा माहौल

08 Oct 2026

शास्त्री पुल की रेलिंग पर बैठकर रील बनाते समय गंगा में गिरा युवक, VIDEO

08 Oct 2026

मेरठ: नगर निगम में फूटा महिलाओं का गुस्सा, आठ घंटे तक नारेबाजी, मशाल थामकर किया प्रदर्शन

08 Oct 2026

बिजली निगम के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, VIDEO

08 Oct 2026

राम ने किया ताड़का का वध, धर्म की रक्षा का संदेश; VIDEO

08 Oct 2026

धरना-जाम के बाद जागा प्रशासन, कॉलोनी में कूड़ा डंपिंग पर रोक; VIDEO

08 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed