सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Panchayat Election: 436 candidates withdrew their nominations on the first day; election symbols will be al

HP Panchayat Election: पहले दिन 436 उम्मीदवारों ने वापस लिए नामांकन, इस दिन आवंटित होंगे चुनाव चिह्र

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेशभर में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के बीच अब चुनावी समीकरण साधने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

HP Panchayat Election: 436 candidates withdrew their nominations on the first day; election symbols will be al
पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के पहले दिन 436 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। प्रदेशभर में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के बीच अब चुनावी समीकरण साधने की कोशिशें तेज हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। कई जगहों पर सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं द्वारा आपसी सहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित किया जा सके।

Trending Videos

उम्मीदवारों पर नामांकन वापस लेने का दबाव भी

कई पंचायतों में उम्मीदवारों पर नामांकन वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर परिवार और गांव स्तर पर बैठकें आयोजित कर एकमत उम्मीदवार तय करने की कोशिश हो रही है। वहीं कई उम्मीदवार चुनावी खर्च और स्थानीय समीकरणों को देखते हुए भी मैदान छोड़ रहे हैं। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। चुनाव चिह्न मिलने के बाद उम्मीदवार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार अभियान और तेज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed