सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp State Cooperative Bank gave cash prizes of Rs. 30,000 each to meritorious children of its staff.

Shimla: राज्य सहकारी बैंक ने स्टाफ के मेधावी बच्चों को दिए 30-30 हजार के नकद पुरस्कार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Feb 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये की नकद राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

hp State Cooperative Bank gave cash prizes of Rs. 30,000 each to meritorious children of its staff.
राज्य सहकारी बैंक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राज्य सहकारी बैंक ने इस वर्ष भी 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये की नकद राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सोमवार को बैंक प्रशिक्षण संस्थान सांगटी में वार्षिक मेधावी पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने की। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा, वरिष्ठ अधिकारी और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। बैंक प्रबंधन की ओर से हर वर्ष कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। 10वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अनुष्का ठाकुर (98.60 फीसदी), कंचन शर्मा (98.14 फीसदी), अनन्या (97.71 फीसदी), तोषिका शर्मा (97.29 फीसदी), ईशा शर्मा (97.00 फीसदी), धनिका (96.86 फीसदी) और सोनाक्षी (96.29 फीसदी) को सम्मानित किया गया।

Trending Videos

12वीं कक्षा में स्वस्ति सूद (96.40 फीसदी), विभूति कुमारी (96.20 फीसदी) और आयुषी (96.00 फीसदी) को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए पुरस्कृत किया गया। बैंक अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपलब्धि उनके माता-पिता की मेहनत और बैंक परिवार के संस्कारों का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों से बैंक की सपनों का संचय योजना का अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है और इससे लघु बचत की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता, यदि उसे पाने के लिए लगन और निष्ठा से प्रयास किया जाए। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed