{"_id":"699c18298306430c9105b48d","slug":"shimla-news-three-habitual-drug-smugglers-including-indra-alias-danu-were-sent-to-jail-for-three-months-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: इंद्र उर्फ दाणु समेत तीन महीने के लिए भेजा जेल, आरोपी पर कुल 52 आपराधिक मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: इंद्र उर्फ दाणु समेत तीन महीने के लिए भेजा जेल, आरोपी पर कुल 52 आपराधिक मामले हैं दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार
शिमला जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के मकसद से पुलिस ने तीन और आरोपियों को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
नशे के आदतन तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन और आरोपियों को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई है। इस कार्रवाई का मकसद जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ना है, जिससे की युवा पीढ़ी को इस सफेद जहर के नशे से बचाया जा सके। इसमें इंद्र देव उर्फ दाणु के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत कई केस दर्ज हैं।
Trending Videos
आरोपी के खिलाफ 12.10.2022 को थाना बालूगंज में 40.26 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 16.35 ग्राम अफीम के मामले में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा 28.06.2023, थाना बालूगंज शिमला में 18.55 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 25.10.2024 को थाना जिरकपुर, जिला एसएएस नगर, पंजाब में 60 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, दिनांक 11.12.2025, थाना धर्मपुर, जिला सोलन में 2.47 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है। इंद्र सिंह दाणु के खिलाफ शिमला और अन्य जिलों सहित बाहरी राज्यों के विभिन थानों में कुल 52 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें 4 मामले मादक पदार्थ अधिनियम, 23 मामले आबकारी अधिनियम, 17 मामले चोरी व सेंधमारी, 4 मामले सड़क दुर्घटना, 4 मामले मारपीट व अन्य धाराओं में पंजीकृत हैं। वहीं दीपक ठाकुर निवासी कालरा निवास, नवबहार, छोटा शिमला, तहसील एवं जिला शिमला के खिलाफ भी पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लेकर तीन महीने के लिए जेल भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध 21.07.2021, थाना बालूगंज में 64.34 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 19.08.2025 में थाना संजौली के तहत 5.480 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद करने के मामले में केस दर्ज किए गए हैं। संजीव कुमार उर्फ घोड़ा निवासी गांव धार, डाकघर मझार, तहसील ठियोग, जिला शिमला के खिलाफ भी पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
इसके खिलाफ 04.09.2020 में थाना ढली में 1.03 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 07.10.2020 को थाना ढली में 1.64 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 19.03.2021 में थाना ढली के तहत 12.55 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 30.11.2025 में थाना ढली के तहत 2.290 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है। शिमला पुलिस ने पिछले 28 दिनों में 21 आदतन संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के आधार पर हिरासत में लेकर 3 माह के लिए जेल भेजा गया है।निवारक नजरबंदी का उद्देश्य निवारक निरोध का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की नेटवर्क को तोड़ना, संगठित तस्करी नेटवर्क को कमजोर करना और संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में दोबारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने से रोकना है, जिससे समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आदतन अपराधियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। ऐसे आरोपियों को सीधे तीन महीने के लिए जेल भेजा जा रहा है, जिससे नशा तस्करी के नेटवर्क को धवस्त किया जा सके।