सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Revenue Minister Jagat Singh Negi said BJP is against Himachal, they only love the chair

Himachal News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- हिमाचल विरोधी है भाजपा, सिर्फ कुर्सी से ही करते हैं प्यार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 23 Feb 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आरडीजी बहाली के पक्ष में नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Revenue Minister Jagat Singh Negi said BJP is against Himachal, they only love the chair
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। नेगी ने कहा कि भाजपा हिमाचल हित में खड़ी नहीं रहती और इनके नेता भी आरडीजी बहाली के पक्ष में नहीं हैं। नेगी ने बीजेपी को हिमाचल विद्रोही बताते हुए उनपर राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरडीजी हमारा संवैधानिक अधिकार है और कांग्रेस इसे राष्ट्रीय स्तर पर ले जाएगी। नेगी ने बीजेपी की नियत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वे हिमाचल के हितों की रक्षा नहीं कर रहे।

Trending Videos


इसके साथ ही राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एआई समिट पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एआई समिट में भारत की सरकार ने विश्व को झूठ परोसने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सरकार की विश्व को बेवक़ूफ बनाने की कोशिश नाकाम रही। एआई समिट में चीन में बने प्रोडक्ट को भारत का बताकर दर्शाया गया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। नेगी ने भारत मंडप में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का भी काफ़ी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष में रहते हुए बीजेपी के नेता भी इस तरह के प्रदर्शन करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव से पहले मची हलचल को लेकर भी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बीजेपी पर निशाना साधा। जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में दो साल पहले ईडी का डर दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि अल्पमत में होने के बावजूद बीजेपी को उम्मीदवार नहीं देना चाहिए था, क्योंकि कांग्रेस ने कभी पहले अपना उम्मीदवार नहीं दिया। नेगी ने कहा कि बीजेपी का तो संविधान पर विश्वास ही नहीं है। उन्होंने बीजेपी से कहा किकांग्रेस की चिंता छोड़, अपनी गुटबाजी देखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed