सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Posting to CBSE schools will not change the original cadre of teachers, the government has issued a notificati

Himachal: सीबीएसई स्कूलों में तैनाती से शिक्षकों के मूल कैडर में नहीं होगा बदलाव, सरकार ने जारी की अधिसूचना

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Feb 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकारी सीबीएसई स्कूलों में तैनात होने वाले शिक्षकों के लिए सरकार ने नियमों में जरूरी बदलाव किए हैं।

Posting to CBSE schools will not change the original cadre of teachers, the government has issued a notificati
सीबीएसई स्कूल - फोटो : Official Website
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सरकारी सीबीएसई स्कूलों में तैनात होने वाले शिक्षकों के लिए सरकार ने नियमों में जरूरी बदलाव किए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद सीबीएसई स्कूलों में शामिल होने वाले मौजूदा शिक्षकों को कार्यभार संभालने से पहले सीबीएसई शिक्षक उप कैडर में शामिल होने का विकल्प देना होगा। हालांकि, इससे उन्हें अपने मूल कैडर में ही नियुक्ति का अधिकार प्राप्त रहेगा।

Trending Videos


इसके अलावा, उनकी वरिष्ठता, पदोन्नति और सेवा की दूसरी शर्तें उनके मूल कैडर में किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होंगी। पदोन्नति मिलने पर सीबीएसई स्कूलों में तैनात शिक्षक, खाली जगहों के हिसाब से नॉन-सीबीएसई या सीबीएसई स्कूलों में तैनाती के लिए पात्र होंगे। इस संबंध में शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed