सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Revenue Minister Jagat Singh Negi said BJP is against Himachal, they only love the chair

Himachal News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार, भाजपा की सोच से देश को खतरा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 23 Feb 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आरडीजी बहाली के पक्ष में नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Revenue Minister Jagat Singh Negi said BJP is against Himachal, they only love the chair
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के समर्थन में कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना किसी भी नागरिक का हक है। उन्होंने कहा कि जब कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान भाजपा ने भी प्रदर्शन किए थे, तब क्या देश की बदनामी हुई थी। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ सत्ता की राजनीति करती है और उसे प्रदेश की जनता से ज्यादा कुर्सी से प्रेम है।

Trending Videos

सोमवार को सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए नेगी ने भाजपा की विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी सोच से देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक बिखर सकता है। उन्होंने कहा कि देश को भाजपा की जुमलेबाजी से बाहर निकलने की जरूरत है। राजस्व मंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान के तहत मिलने वाली आरडीजी जैसी सहायता भी बंद कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री द्वारा हिमाचल के लिए 1500 करोड़ रुपये की घोषणा की गई, लेकिन अब तक एक पैसा भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 की आपदा के बाद पीडीएनए के तहत मिलने वाला बजट भी प्रदेश को पूरी तरह नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेगी ने हाल ही में आयोजित एआई समिट 2026 से जुड़े विवादों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गैलगोटिया विश्वविद्यालय से जुड़े मामले के कारण देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि समिट में प्रस्तुत मॉडल बेहद साधारण स्तर का था और तीसरी-चौथी कक्षा के बच्चे भी इससे बेहतर मॉडल बना सकते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोगों को बेवकूफ बनाया जा सकता है, लेकिन दुनिया को नहीं।

नेगी ने कहा कि देश की बदनामी तब हुई जब चीन के कुत्ते को भारत का बताकर प्रस्तुत किया गया। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि एआई समिट के नाम पर फर्जीवाड़ा कर भारत को विश्व गुरु बनाने की बातें की जा रही हैं, जबकि आज भी देश के करोड़ों लोग पांच किलो राशन पर निर्भर हैं। नेगी ने कहा कि अब खुद प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है कि भारत-पाक संघर्ष के दौरान रुपये की कीमत गिरी थी, जबकि पहले इसे स्वीकार नहीं किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों और जुमलेबाजी से देश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को बड़े-बड़े दावों से गुमराह किया जा रहा है और वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भी साधा निशाना
राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल पर भी नेगी ने भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान ईडी का डर दिखाकर माहौल बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा अल्पमत में थी तो उसे उम्मीदवार नहीं उतारना चाहिए था। कांग्रेस ने पहले कभी ऐसी स्थिति में उम्मीदवार नहीं उतारा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को संविधान पर भरोसा नहीं है और वह लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर रही है। नेगी ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस की चिंता करने के बजाय उसे अपनी आंतरिक गुटबाजी पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed