सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: School Education Board has changed the dates for practical assessment of vocational subjects.

HPBOSE: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने व्यावसायिक विषयों की प्रैक्टिकल असेसमेंट की तिथियों में किया बदलाव

अमर उजाला बयूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के व्यावसायिक विषयों की प्रैक्टिकल असेसमेंट की तिथियों में बदलाव किया है। 

HPBOSE: School Education Board has changed the dates for practical assessment of vocational subjects.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के व्यावसायिक विषयों की प्रैक्टिकल असेसमेंट की तिथियों में बदलाव किया है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब यह मूल्यांकन 2 से 17 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि पहले यह प्रैक्टिकल असेसमेंट 2 से 28 फरवरी के बीच करवाया जाना था, लेकिन व्यावसायिक प्रशिक्षकों की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग की व्यस्तता के कारण निर्धारित समय पर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी और 15 फरवरी से ही मूल्यांकन शुरू हो पाया।

Trending Videos


इसके अलावा कुछ दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते भी तय समय में असेसमेंट पूरा करना संभव नहीं हो पाया। बोर्ड सचिव ने सभी संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे नए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पूरा करवाएं। आवश्यकतानुसार यह प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से करवाई जा सकती है। बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि पिछले शेड्यूल में जो विद्यार्थी प्रैक्टिकल असेसमेंट में अनुपस्थित रह गए थे, उन्हें भी इस बार मूल्यांकन में शामिल होने का अवसर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं की अंग्रेजी परीक्षा में नकल करते पकड़े 12 विद्यार्थी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा में वीरवार को नकल के 12 मामले पकड़े गए। उड़नदस्तों ने मंडी में नकल के 9, कांगड़ा में दो और किन्नौर में एक मामला पकड़ा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 12वीं कक्षा की पॉलिटिकल साइंस और 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed