सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Who Is Anurag Sharma Congress Candidate For Himachal Rajya Sabha Election

कौन हैं अनुराग शर्मा? पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी आते थे इनके घर, सुधीर के भी रहे हैं करीबी; जानें विस्तार से

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 05 Mar 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Himachal Congress Rajya Sabha Candidate: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में अनुराग शर्मा जो कि वर्तमान में कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं उनके नाम का एलान किया है। कौन हैं अनुराग शर्मा इनके बारे में विस्तार से जानें...

Who Is Anurag Sharma Congress Candidate For Himachal Rajya Sabha Election
अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए। (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के तौर पर कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम का एलान किया है। पार्टी के इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में सभी को चौंका दिया है, क्योंकि अनुराग शर्मा का नाम दूर-दूर तक चर्चा में नहीं था और संभावित उम्मीदवारों की सूची में उन्हें प्रमुख दावेदार नहीं माना जा रहा था। 

Trending Videos

 





कौन हैं अनुराग शर्मा? 
अनुराग शर्मा युवा हैं और पेशे से व्यवसायी हैं। अनुराग शर्मा 2 माह पहले ही कांगड़ा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने हैं। बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। पिता प्यारे लाल शर्मा ग्राम पंचायत बीड़ से छह बार पंचायत प्रधान और एक बार पंचायत समिति अध्यक्ष रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जब भी बैजनाथ आते थे तो प्यारे लाल शर्मा के घर पर हमेशा जाते थे। सुधीर शर्मा के पिता एवं पूर्व मंत्री संतराम शर्मा के साथ भी अनुराग शर्मा का पारिवारिक रिश्ता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर अनुराग शर्मा को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि 'जिला कांग्रेस कमेटी, कांगड़ा के अध्यक्ष एवं जमीनी कार्यकर्ता  अनुराग शर्मा को कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अनुराग के अनुभव से प्रदेश की आवाज़ संसद में मजबूती से गूंजेगी और जनता के हितों की रक्षा सुनिश्चित होगी। संगठन से जुड़े व्यक्ति को राज्यसभा चुनाव में अधिमान देने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कोटि-कोटि धन्यवाद।'
 

अनुराग शर्मा का राज्यसभा जाना लगभग तय
भाजपा की वर्तमान राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है। लिहाजा इससे पहले नए सांसद का चुनाव होना है। आज नामांकन भरे जाने हैं। कल इनकी छंटनी होगी। वहीं, भाजपा ने अब तक प्रत्याशी उतारने को लेकर फैसला नहीं लिया, क्योंकि भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कह चुके हैं कि भाजपा चुनाव नहीं लड़ेगी। ऐसे में अनुराग शर्मा का राज्यसभा जाना लगभग तय है।

Who Is Anurag Sharma Congress Candidate For Himachal Rajya Sabha Election
मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में नामांकल पत्र दाखिल करते अनुराग शर्मा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू की मौजूदगी में विधानसभा में दाखिल किया नामांकन पत्र
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के तौर पर कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम का एलान किया है। कांग्रेस हाईकमान ने देश भर से छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें हिमाचल से अनुराग शर्मा का नाम शामिल है। अनुराग शर्मा ने आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू समेत कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित कई कांग्रेस विधायक, नेता, मंत्री मौजूद रहे। अनुराग शर्मा ने अपना नामांकन विधानसभा सचिव को सौंपा। वहीं, अभी तक भाजपा की तरफ से किसी ने नामांकन नहीं भरा है। ऐसे में अनुराग शर्मा की जीत तय मानी जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed