सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala gets hosting rights for one day cricket match, Team India will clash with Afghanistan

Dharamshala ODI: धर्मशाला को एक दिवसीय वनडे क्रिकेट मैच की मिली मेजबानी, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

बीसीसीआई ने सोमवार को भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज का एलान कर दिया है। इसके तहत वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में दोपहर डेढ़ बजे खेला जाएगा।

Dharamshala gets hosting rights for one day cricket match, Team India will clash with Afghanistan
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलाधार के आंचल में बसे धर्मशाला स्टेडियम को एक और वनडे मैच की मेजबानी मिली है। यहां जून में भारत-अफगानिस्तान के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच होगा। बीसीसीआई ने सोमवार को भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज का एलान कर दिया है। इसके तहत वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में दोपहर डेढ़ बजे खेला जाएगा।

Trending Videos


धर्मशाला स्टेडियम में यह 11वां एकदिवसीय मैच होगा। धौलाधार की वादियों के बीच स्थित यह स्टेडियम अपनी खूबसूरती और तेज पिच के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, जिसके चलते यहां खेले जाने वाले मैचों को लेकर खास उत्साह रहता है। आईपीएल मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच मिलने से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को काफी उम्मीदें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान के भारत दौरे के दौरान धर्मशाला को पहले वनडे मैच की मेजबानी का मौका मिला है। इससे पहले धर्मशाला स्टेडियम को कितने आईपीएल मैच मिलेंगे, इसके लिए अभी शेड्यूल जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed