सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress has called a meeting of the legislative party on March 5

हिमाचल: हर्षवर्धन बोले- उम्मीदवार हिमाचल का हो या बाहर का, कांग्रेस विधायक एकजुट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 03 Mar 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पार्टी का उम्मीदवार हिमाचल का हो या प्रदेश से बाहर का, कांग्रेस विधायक पूरी मजबूती के साथ उसके पक्ष में मतदान करेंगे। 

Himachal Congress has called a meeting of the legislative party on March 5
कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने एकजुटता का दावा किया है। संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पार्टी का उम्मीदवार हिमाचल का हो या प्रदेश से बाहर का, कांग्रेस विधायक पूरी मजबूती के साथ उसके पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार राज्यसभा चुनाव में किसी प्रकार की क्रॉस वोटिंग नहीं होगी और सभी विधायक एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। मंगलवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत में हर्षवर्धन ने कहा कि राज्यसभा प्रत्याशी के नाम पर अंतिम निर्णय हाईकमान करेगा और केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रत्याशी का नाम बुधवार को घोषित किए जाने की संभावना है। 
Trending Videos


हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल पार्टी नेतृत्व के फैसले को सर्वसम्मति से स्वीकार करेगा। राज्यसभा चुनाव के लिए पांच मार्च को नामांकन दाखिल किया जाना है। इससे पहले सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में चुनाव रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक का उद्देश्य सभी विधायकों को एक मंच पर लाकर चुनाव प्रक्रिया और मतदान को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने पिछले राज्यसभा चुनाव से सबक लिया है और इस बार पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में सरकार मजबूती से काम कर रही है। सभी कांग्रेस विधायक चट्टान की तरह मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं। विपक्ष की ओर से कांग्रेस में असंतोष की बात करना केवल राजनीतिक प्रचार है। 2024 में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। जिन्होंने पिछले राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर कदम उठाया था, उन्हें उसका परिणाम भी भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed