सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajya Sabha Election Anurag Sharma will be Congress Rajya Sabha candidate from Himachal Pradesh

Rajya Sabha Election: हिमाचल से अनुराग शर्मा होंगे कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार, आज दाखिल किया नामांकन

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 05 Mar 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Who is Anurag Sharma: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। अनुराग ने आज विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Rajya Sabha Election Anurag Sharma will be Congress Rajya Sabha candidate from Himachal Pradesh
अनुराग शर्मा, कांग्रेस उम्मीदवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के तौर पर कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम का एलान किया है। कांग्रेस हाईकमान ने देश भर से छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें हिमाचल से अनुराग शर्मा का नाम शामिल है।
Trending Videos




अनुराग शर्मा ने आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस महत्वपूर्ण अवसर से पहले, मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

अनुराग शर्मा का राजनीतिक सफर
कांगड़ा जिला कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पार्टी के एक सक्रिय सदस्य हैं और उन्होंने संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उनके उम्मीदवार चुने जाने से कांगड़ा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी रहे हैं। वह अभी बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, जो कि इंटरनेशनल लेवल की पैरा ग्लाइडिंग चैंपियनशिप का आयोजन करती है। अनुराग कभी सुधीर शर्मा के करीबी होते थे। हालांकि सुधीर अब भाजपा से विधायक हैं। भाजपा से मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इससे पहले नए सांसद का चुनाव होना है। आज नामांकन भरे जाने हैं और कल इनकी छंटनी होगी। 
 

राज्यसभा चुनाव का महत्व
राज्यसभा, भारतीय संसद का ऊपरी सदन है, जो राज्यों का प्रतिनिधित्व करता है। हिमाचल प्रदेश से इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार का चुना जाना प्रदेश की राजनीतिक गतिशीलता के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी हाईकमान का फैसला राज्य में कांग्रेस की सांगठनिक मजबूती और नेतृत्व को दर्शाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed