सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Panchayat Election orders issued under Disaster Management Act withdrawn

Himachal Panchayat Election: हिमाचल में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेश वापस

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 05 Mar 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेश हिमाचल प्रदेश सरकार ने वापस ले लिए हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। 

Himachal Panchayat Election orders issued under Disaster Management Act withdrawn
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का रास्ता साफ हो चुका है। प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेश वापस ले लिए हैं। राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन सेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब राज्य में कनेक्टिविटी की स्थिति काफी हद तक सामान्य हो चुकी है, इसलिए पहले जारी आदेश को लगभग 6 महीने बाद वापस ले लिया गया है। बता दें कि हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने सभी उपायुक्तों को रोस्टर प्रक्रिया संबंधी विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। 20 मार्च से जिलों में रोस्टर निर्धारण का कार्य शुरू होगा, जबकि 30 मार्च तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Trending Videos




31 मार्च को उपायुक्त अपने अपने जिलों के पंचायतीराज संस्थाओं के रोस्टर जारी कर देंगे। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नई बनने वाली पंचायतों और पुनर्सीमांकन से प्रभावित पंचायतों में आरक्षण का निर्धारण तय नियमों के तहत किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिलों से जनसंख्या आंकड़े, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला वर्ग का अनुपात आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। प्रदेश में 84 नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नई पंचायतों के गठन से कई मौजूदा पंचायतों की सीमाओं में बदलाव हुआ है, जिसके चलते रोस्टर निर्धारण का कार्य और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में 31 मई से पहले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। अदालत के आदेश के बाद राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों में तेज कर दी हैं। रोस्टर फाइनल होने के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का रास्ता साफ हो जाएगा। माना जा रहा है कि अप्रैल के मध्य तक चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed