सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   unidentified man dead body at the Maidi fair caused a sensation, with blood oozing from his mouth.

Una: मैड़ी मेले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, मुंह से निकल रहा था खून

संवाद न्यूज एजेंसी, अंब(ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

 ऊना जिले के अंब में मैड़ी मेले के दौरान बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

unidentified man dead body at the Maidi fair caused a sensation, with blood oozing from his mouth.
अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, कब्जे में लिया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में मैड़ी मेले के दौरान बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गुरुद्वारा मंजी साहिब की फ्री पार्किंग सेक्टर नंबर दो में एक व्यक्ति का शव हुआ देखा गया। मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के मुंह से खून निकला हुआ था। इससे क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Trending Videos

 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और मेले में आए श्रद्धालुओं से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया गया है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed