सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anand Sharma's statement on not being nominated for Rajya Sabha, find out what he said

Himachal: राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर आनंद शर्मा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

अमर उजाला नेटवर्क, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

 राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम नहीं दिए जाने पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पहली बार बयान दिया है।

Anand Sharma's statement on not being nominated for Rajya Sabha, find out what he said
आनंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम नहीं दिए जाने पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पहली बार बयान दिया है। गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा,' मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं निराश हूं, लेकिन स्वाभिमान राजनीति में बहुत महंगा होता है। सच बोलना अक्सर जुर्म माना जाता है... जो लोग फैसला लेते हैं, उनके पास अथॉरिटी होती है और सिर्फ वही स्पष्ट कर सकते हैं। दशकों से राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही है... मैं हमेशा हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ रहूंगा... आनंद शर्मा को सच बोलने से कभी नहीं रोका जा सकता... मैं यह मामला हाईकमान के पास नहीं ले जाऊंगा। मैं उनसे बात नहीं करूंगा।'

Trending Videos

#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: On his name not being nominated as a Rajya Sabha candidate, Congress leader Anand Sharma says, "... I won't say I am upset, but self-respect is very expensive in politics. Telling the truth is often considered a crime... Those who make the… pic.twitter.com/RXu9d3y1vz
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा करीब 50 वर्ष से राजनीति में हैं। बीते लोकसभा चुनाव में कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे।  हालांकि, वे चुनाव हार गए थे। आनंद  राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता रह चुके हैं। शिमला से संबंध रखने वाले आनंद शर्मा मनमोहन सिंह की दो सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से दो-दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके आनंद की छवि राष्ट्रीय स्तर के नेता की रही है। आनंद शर्मा शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से 1982 चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें भाजपा के प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed