फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA to now conduct recruitment exams via tablets; applications for mock tests open Friday.

HPRCA: हिमाचल राज्य चयन आयोग अब टैबलेट से लेगा भर्ती परीक्षा, मॉक टेस्ट के लिए शुक्रवार से आवेदन

Thu, 13 Aug 2026 06:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 06:08 PM IST
सार

 राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) अब टैबलेट से भर्ती परीक्षा लेगा। आयोग अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के साथ टैबलेट बेस्ड टेस्ट (टीबीटी) की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। 

विज्ञापन
HPRCA to now conduct recruitment exams via tablets; applications for mock tests open Friday.
डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) अब टैबलेट से भर्ती परीक्षा लेगा। आयोग अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के साथ टैबलेट बेस्ड टेस्ट (टीबीटी) की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को टैबलेट पर परीक्षा देने का अभ्यास करवाने के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित आयोग के केंद्र में आयोजित होने वाले मॉक टेस्ट में 10 अगस्त को 100 अभ्यर्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 19 अगस्त तक मॉक टेस्ट के लिए पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन

आयोग मौजूदा समय में कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन सीबीटी परीक्षाएं करवा रहा है। अब ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली को एक कदम आगे बढ़ाते हुए टैबलेट के माध्यम से परीक्षा करवाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कंपनी के माध्यम से ही टैबलेट आधारित मॉक टेस्ट करवाया जाएगा। पहली टैबलेट आधारित परीक्षा के लिए करीब 10 हजार टैबलेट का प्रबंध करने की तैयारी है। आयोग के अनुसार मॉक टेस्ट के लिए वही अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने आयोग के पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करवा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉक टेस्ट का उद्देश्य अभ्यर्थियों को टैबलेट आधारित परीक्षा प्रणाली से परिचित करवाना और परीक्षा के दौरान होने वाली तकनीकी दिक्कतों की संभावनाओं को कम करना है। आयोग की ओर से मॉक टेस्ट के दौरान टेबलेट पर प्रश्नपत्र हल करने की प्रक्रिया, उत्तर दर्ज करने और परीक्षा प्रणाली से जुड़ी अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का अभ्यास करवाया जाएगा। इससे भविष्य में टीबीटी के माध्यम से होने वाली परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को पहले से अनुभव मिल सकेगा। मॉक टेस्ट पूर्ण रूप से निशुल्क रहेगा।  

विज्ञापन

आयोग भविष्य की तकनीक के साथ आगे बढ़ रहा है। मॉक टेस्ट के लिए ओटीआर करवा चुके अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed