फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPRCA will now set up computer based examination centers at the sub divisional level as well

HPRCA: उपमंडल स्तर पर भी अब कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र बनाएगा चयन आयोग, अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा

Thu, 23 Jul 2026 06:10 AM IST
Krishan Singh कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 06:10 AM IST
सार

 राज्य चयन आयोग कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) को अभ्यर्थियों के लिए और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में कदम उठा रहा है।  आयोग ने ऊपरी हिमाचल में सीबीटी केंद्रों का विस्तार किया है। 

विज्ञापन
HPRCA will now set up computer based examination centers at the sub divisional level as well
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) को अभ्यर्थियों के लिए और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में कदम उठा रहा है। आयोग ने ऊपरी हिमाचल में सीबीटी केंद्रों का विस्तार किया है। शिमला और सोलन के बाद अब सिरमौर के पांवटा साहिब में भी नया सीबीटी केंद्र शुरू कर दिया गया है। अगले चरण में प्रदेश के बड़े जिलों में भी उपमंडल स्तर तक सीबीटी केंद्र स्थापित करने की तैयारी है। इस कदम से अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए अब दूसरे केंद्रों का रुख नहीं करना होगा। प्रदेश में वर्तमान में स्थापित सीबीटी केंद्रों में एक समय में करीब चार हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि, ऊपरी हिमाचल में पहले केंद्रों की संख्या और क्षमता सीमित होने के कारण शिमला, किन्नौर, सिरमौर और सोलन के अभ्यर्थियों को निचले हिमाचल के जिलों का रुख करना पड़ता है।

विज्ञापन

अब नए केंद्र शुरू होने से यह परेशानी काफी हद तक कम होगी। शिमला में अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दो, कोटशेरा कॉलेज में एक, संस्कृति कॉलेज घणाहट्टी में एक सीबीटी केंद्र संचालित किया गया है। इन केंद्रों में एक समय में 600 अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे। वहीं, सोलन में 300 क्षमता का सीबीटी केंद्र स्थापित किया गया है। इसके अलावा पांवटा साहिब के राजकीय महाविद्यालय में 50 अभ्यर्थियों की क्षमता वाला नया केंद्र भी शुरू हो चुका है। इससे ऊपरी हिमाचल के युवाओं को निचले जिलों की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं रहेगी। आयोग अब अगले चरण में कांगड़ा, मंडी और शिमला जैसे बड़े जिलों में उपमंडल स्तर पर भी सीबीटी केंद्र स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को अपने ही क्षेत्र के नजदीक परीक्षा देने की सुविधा मिल सकेगी। आयोग का मानना है कि केंद्रों का विस्तार होने से परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में सीबीटी सेंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। सोलन और पांवटा साहिब में भी केंद्र संचालित हो चुके हैं। बड़े जिलों में उपमंडल स्तर पर सीबीटी सेंटर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कार्य सीबीटी आयोजित करने वाली कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed