सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla becomes North Zone basketball champion, winning the title by defeating Punjab University Chandigarh

Himachal: एचपीयू शिमला बना नॉर्थ जोन बास्केटबाल चैंपियन, फाइनल में पंजाब यूनिवर्सिटी को हराकर जीता खिताब

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/कांगड़ा। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Feb 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ (पीयू) के बीच खेला गया, जो अंतिम क्षण तक बेहद रोमांचक बना रहा। 

HPU Shimla becomes North Zone basketball champion, winning the title by defeating Punjab University Chandigarh
एचपीयू शिमला बना नॉर्थ जोन बास्केटबाल चैंपियन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

डीएवी कॉलेज कांगड़ा के खेल मैदान में आयोजित नॉर्थ जोन बास्केटबाल चैंपियनशिप का समापन रोमांचक मुकाबलों और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ (पीयू) के बीच खेला गया, जो अंतिम क्षण तक बेहद रोमांचक बना रहा। कड़े संघर्ष के बाद एचपीयू शिमला ने पीयू को 42–38 के करीबी स्कोर से पराजित कर नॉर्थ जोन बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) जालंधर को 78–35 के बड़े अंतर से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Trending Videos

समापन समारोह में मुख्य अतिथि अजय वर्मा ने विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रही टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।  इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के 85 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन का स्तर बेहद उच्च और प्रतिस्पर्धात्मक रहा।  मंच पर डीएवी कॉलेज कांगड़ा के प्रिंसिपल डॉ. बलजीत सिंह पटियाल, प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर प्रो राकेश वर्मा, तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन प्रो. संजय शर्मा भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अजय वर्मा ने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने और खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं को सही दिशा और अनुशासन भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने डीएवी कॉलेज कांगड़ा के प्रिंसिपल डॉ. बलजीत सिंह पटियाल की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में कॉलेज ने इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर एक मिसाल कायम की है। इस अवसरकुलपति आचार्य महावीर सिंह ने सभी खिलाडियों को तथा उनके कोचों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed