सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC: Protest Staged Over Non-Disbursement of Salaries into Employees' Accounts; Sloganeering at the Old Bus S

एचआरटीसी: सभी कर्मचारियों के खातों में वेतन नहीं डालने पर किया प्रदर्शन, पुराने बस अड्डे पर नारेबाजी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 May 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक संघ ने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की मांग को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। 

HRTC: Protest Staged Over Non-Disbursement of Salaries into Employees' Accounts; Sloganeering at the Old Bus S
एचआरटीसी चालक-परिचालक संघ ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक संघ ने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की मांग को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार सिर्फ शिमला के कुछ डिपो के कर्मचारियों के खातों में वेतन डाला गया। पुराने अड्डे पर किए गए प्रदर्शन के दौरान परिवहन निगम के चालक संघ के प्रधान मान सिंह ठाकुर, प्रवक्ता पदम सिंह ठाकुर, महासचिव गंगा राम ठाकुर, वरिठ उप प्रधान रणजीत सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों में धर्मवीर, रमेश चंद, रमेश कुमार व शिमला के डिपो की कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हुए। यूनियन के प्रधान मान सिंह ने कहा कि परिवहन निगम प्रशासन ने मंगलवार को सिर्फ शिमला के कुछ डिपो के कर्मचारियों के खातों में अप्रैल माह का वेतन डाला, जबकि 27 से अधिक डिपो के कर्मचारियों को वेतन अदा नहीं किया गया।

Trending Videos


उन्होंने चालक, परिचालकों, तकनीकी कर्मचारियों और ऑफिस स्टाफ से आह्वान किया कि जब तक वेतन नहीं आता तब तक बसों का आवागमन और काम बंद रखें। मान सिंह ने कहा कि दोपहर करीब डेढ़ बजे तक ही शेष बचे कर्मचारियों के खातों में वेतन डाला गया। तब तक प्रदेश के मंडी, ऊना, जाेगिंद्रनगर और अन्य डिपो में बसें बंद रखी गईं और वेतन खाते में आने पर ही बसें चलीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अब हर माह की एक तारीख को खातों में वेतन नहीं आएगा तो दो तारीख से कर्मचारी काम बंद रखेंगे। इसको लेकर निगम प्रबंधन को लिखित में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंगलवार को वेतन अदायगी को लेकर चक्का जाम करने की चेतावनी देने पर प्रबंधन ने सिर्फ शिमला के तारादेवी, मुख्यालय और लोकल यूनिट के कर्मचारियों के खातों में वेतन डाला था। इससे कर्मचारी आंदोलन पर जाने से रुके। 27 डिपुओं में बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे तक वेतन डाला गया। उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट सिर्फ एचआरटीसी कर्मियों के लिए ही क्यों है। ओवरटाइम, मेडिकल रीइंबर्समेंट और एरियर भी लंबित है।

फूट डालने वालों को किया आगाह
 प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि कुछ स्वंयभू कर्मचारी नेता संगठन को तोड़ने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि उनमें दम है कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरें, सभी यूनियन उनके साथ चलेगी। फूट डालो और राज करो की नीति को छोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed