{"_id":"69d0fe129af124f32a05278f","slug":"igmc-to-buy-ct-scan-machine-proposal-sent-to-the-government-shimla-news-c-19-sml1002-700783-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी में खरीदेगा सीटी स्कैन मशीन, सरकार को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी में खरीदेगा सीटी स्कैन मशीन, सरकार को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में वर्ष 2010 में लगी मशीन कर दी है कंडम घोषित, अभी एक ही मशीन से हो रहे हैं मरीजों के स्कैन
क्रॉसर
लंबी तारीखें मिलने से मरीजों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में पुरानी हो चुकी बंद पड़ी सीटी स्कैन मशीन की जगह अस्पताल प्रबंधन नई मशीन खरीदेगा। इस मशीन की खरीद के लिए अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजकर मंजूरी मांगी है।
नई सीटी स्कैन मशीन लगने से आईजीएमसी के मरीजों को स्कैन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में वर्ष 2010 में खरीदी गई सीटी स्कैन मशीन के 16 साल पूरे होने पर इसे कंडम घोषित कर बंद कर दिया है। अभी आईजीएमसी के आपातकालीन विभाग में लगी दूसरी सीटी मशीन से मरीजों के स्कैन किए जा रहे हैं। एक ही मशीन होने से इस पर लोड बढ़ गया है। इस कारण मरीजों को सीटी स्कैन के लिए लंबी तारीखें मिल रही हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सरकार और विभाग से नई सीटी स्कैन मशीन खरीदने के लिए प्रस्ताव भेज कर मंजूरी मांगी है। इसे मंजूरी मिलने के साथ ही इस मशीन की खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी।
वर्तमान में अगर इमरजेंसी विभाग में लगी सीटी स्कैन मशीन के खराब हो जाए तो सीटी स्कैन की सुविधा पूरी तरह बंद हो जाती है। इसके बाद मरीजों को सीटी स्कैन के लिए डीडीयू और चमियाना अस्पताल भेजना पड़ता है। आईजीएमसी में हर रोज डेढ़ हजार से अधिक ओपीडी रहती है। ऐसे में यहां दो सीटी स्कैन मशीनें होना जरूरी है ताकि मरीजों को स्कैन के बाद तुरंत उपचार मिल सके।
जल्द होगी मशीन की खरीद
आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने कहा कि अस्पताल में मौजूदा समय में एक ही सीटी स्कैन से स्कैन किए जा रहे हैं। 16 साल पुरानी मशीन से स्कैन करना बंद कर दिए हैं। इस मशीन की अब रिपेयर करवाना भी संभव नहीं रहा है। इसलिए अब अस्पताल प्रशासन नई मशीन लेगा। इसके लिए सरकार से मंजूरी मांगी है। अस्पताल के लिए इस नई मशीन की जल्द खरीद की जाएगी।
Trending Videos