फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu DC and SP transferred following High Court's stern stance on the rave party case.

Shimla: रेव पार्टी मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद डीसी कुल्लू और एसपी का तबादला

Wed, 05 Aug 2026 06:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 06:00 PM IST
सार

 सरकार ने आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस को तत्काल प्रभाव से कुल्लू का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है जबकि एडीएम सुरजीत सिंह को जिला कुल्लू के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 

विज्ञापन
Kullu DC and SP transferred following High Court's stern stance on the rave party case.
आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस कुल्लू के नए पुलिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कुल्लू में रेव पार्टी के चलते हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रदेश सरकार ने कुल्लू के उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा और पुलिस अधीक्षक मदन लाल-2 का तबादला कर दिया है। सरकार ने आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस को तत्काल प्रभाव से कुल्लू का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है जबकि एडीएम सुरजीत सिंह को जिला कुल्लू के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अनुराग चंद्र शर्मा को आगामी नियुक्त के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

विज्ञापन

वहीं, अभिषेक एस वर्तमान में पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही उनके पास एसपी साइबर क्राइम (सीआईडी) का अतिरिक्त प्रभार भी था। अब उन्हें तत्काल प्रभाव से कुल्लू जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, एचपीएस अधिकारी मदन लाल-2 (बैच 2006) को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी अगली तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। रेव पार्टी को लेकर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद ये तबादले हुए हैं। जून 2026 में कसोल के जंगलों में बड़े पैमाने पर रेव पार्टी का आयोजन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed