सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JaiRam Says: BJP's Victory in Civic Body Elections Is a Resounding Rebuke by the Public Against the Govt Failu

HP Politics: जयराम बोले- निकाय चुनावों में भाजपा की जीत सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार पर जनता का करारा प्रहार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

 शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीप कमल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के झूठे वादों, जनविरोधी निर्णयों और कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। 

JaiRam Says: BJP's Victory in Civic Body Elections Is a Resounding Rebuke by the Public Against the Govt Failu
भाजपा कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार, अराजकता और माफिया राज को जनता की ओर से पूरी तरह नकारने का स्पष्ट संदेश है। शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीप कमल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के झूठे वादों, जनविरोधी निर्णयों और कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ी है, माफिया तत्वों को संरक्षण मिला है और भ्रष्टाचार ने शासन व्यवस्था को खोखला कर दिया है। स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

Trending Videos


मुख्यमंत्री झूठे हैं और उन पर उनके मंत्री ही भरोसा नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री चुनाव के परिणाम जानते थे इसी वजह से वह चुनाव से भागते रहे। अब वह परिणामों से विचलित हैं और ममता बनर्जी की तरह बातें कर रहे हैं। उन्हें आज का और आगे का भी जनादेश स्वीकार करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की चुनावी सफलता नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के भाजपा के प्रति विश्वास और कांग्रेस सरकार के खिलाफ गहरे जनाक्रोश का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य चुनावों में भी जनता भाजपा को और अधिक समर्थन देकर कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देगी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सूद, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंद, शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसने अपनी उम्मीदवार सूची तक जारी नहीं की, वह जीत का दावा कैसे कर रही : डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यालय दीपकमल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हिमाचल प्रदेश की जनता के विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और संगठन की ताकत की जीत है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं, झूठी गारंटियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खुला जनमत संग्रह है। डॉ. बिंदल ने कहा कि सबसे बड़ा आश्चर्य इस बात का है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची तक जारी नहीं की, आज वही जीत का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वयं मीडिया के सामने कहा था कि पार्टी अपनी ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करेगी और जो कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस का जीत का दावा हास्यास्पद और जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईमानदारी के साथ उन उम्मीदवारों को कांग्रेस समर्थित मान रही है जिनके खिलाफ भाजपा ने चुनाव लड़ा और उसी आधार पर चुनाव परिणामों का विश्लेषण जनता के सामने रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed