सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SEHB Society Sanitation Workers' Strike Continues; Garbage Remains Uncollected from Thousands of Homes

Shimla: सैहब कर्मियों की हड़ताल जारी, हजारों घरों से नहीं उठा कूड़ा, आउटसोर्स होगी सफाई व्यवस्था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

सुबह सीटीओ चौक पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के हजारों घरों से तीन दिनों से कूड़ा नहीं उठ पाया है। 

SEHB Society Sanitation Workers' Strike Continues; Garbage Remains Uncollected from Thousands of Homes
शिमला में जगह-जगह कूड़े के ढेर, सैहब कर्मी हड़ताल पर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिमला में सैहब कर्मचारियों की हड़ताल से सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी शहर में सफाई व्यवस्था ठप है।  सुबह सीटीओ चौक पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के हजारों घरों से तीन दिनों से कूड़ा नहीं उठ पाया है। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें न मानी तो आंदोलन और उग्र होगा।  शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के 800 से ज्यादा कर्मचारी लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। नगर निगम प्रशासन से एजीएम बुलाने और मांग पूरी करने का भरोसा मिलने के बावजूद कर्मचारी हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं हैं। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने दो टूक कह दिया है कि जब तक उनकी वेतन बढ़ोतरी से जुड़ी मांग पूरी नहीं हो जाती, कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। 

Trending Videos

सफाई व्यवस्था आउटसोर्स करने का फैसला

उधर नगर निगम ने राजधानी की सफाई व्यवस्था आउटसोर्स करने का फैसला ले लिया है। इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए हैं। अब ठेकेदारों के जरिये शहर की सफाई व्यवस्था का संचालन किया जाएगा। ठेकेदार हर वार्ड में कूड़ा उठाने के लिए अपने कर्मचारी तैनात करेगा। इनका काम सिर्फ घरों से कलेक्शन सेंटरों तक कूड़ा पहुंचाने का रहेगा। कलेक्शन सेंटरों से नगर निगम खुद अपने वाहनों से कूड़ा उठाकर भरयाल संयंत्र तक पहुंचाएगा। यदि हड़ताल जारी रहती है तो 20 मई के बाद शहर में नई व्यवस्था शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हमारी मांग पूरी करो : अध्यक्ष

नगर निगम पहले हमारी मांग पूरी करे। इसके बाद ही कर्मचारी काम पर लौटेंगे। एजीएम बुलाने की सूचना नगर निगम ने फोन पर दी है। कोई लिखित पत्राचार नहीं हुआ है। प्रशासन कर्मचारियों की बैठक बुलाकर भी यह जानकारी दे सकता था। कर्मचारी एकजुट हैं। सोमवार सुबह फिर से धरना प्रदर्शन होगा। -जसवंत सिंह, अध्यक्ष सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन

विज्ञापन

काम पर लौटें कर्मचारी

नगर निगम ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया है। इसलिए आचार संहिता के तुरंत बाद एजीएम भी बुला ली है। कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझें और काम पर लौटें, जो कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, उनकी सूची रोजाना प्रशासन को भेजी जा रही है।-भूपेंद्र अत्री, आयुक्त नगर निगम शिमला

तनख्वाह कटेगी, नौकरी पर संकट हड़ताली कर्मचारियों की सूची भेजी

जिला दंडाधिकारी ने एस्मा लागू किया है ताकि आवश्यक सेवाओं में शामिल सफाई व्यवस्था बनी रहे। हालांकि, इसके बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर डटे हैं। जिला प्रशासन ने इसे आदेशों का उल्लंघन माना है। नगर निगम ने भी उपायुक्त को ऐसे कर्मचारियों की सूची भेजी है जो काम पर नहीं लौटे हैं। हड़ताल के लिए कर्मचारियों को उकसा रहे कर्मचारी नेताओं के नाम भी इसमें शामिल हैं। ऐसे में अब इन पर कार्रवाई तय है। कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान की तनख्वाह काटी जाएगी। अभी दो दिन की तनख्वाह काटी जाएगी। इसके अलावा कर्मचारी नेताओं की नौकरी भी जा सकती है। एस्मा न मानने पर यह कार्रवाई हो सकती है।

कर्मचारियों पर दबाव बनाने का आरोप

नगर निगम के नोटिस और एस्मा लागू होने के बाद कई कर्मचारी काम पर आने के लिए तैयार हैं। नगर निगम का दावा है कि इन कर्मचारियों ने प्रशासन से संपर्क किया है। साथ ही सोमवार से इनके काम पर लौटने की भी उम्मीद है। हालांकि, कर्मचारी नेताओं, सुपरवाइजरों की ओर से इन पर दबाव डाले जाने के भी आरोप है। आयुक्त भूपेंद्र अत्री के पास ऐसी शिकायतें भी पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed