सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur Says: CM Seeks to Influence Panchayat Elections by Presenting False Victory Figures

Himachal: जयराम ठाकुर बोले- जीत के झूठे आंकड़े पेश कर पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं सीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्थानीय निकाय चुनावों में जीत के झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, ताकि पंचायत चुनाव में कांग्रेस को किसी प्रकार का नुकसान न हो। 

Jairam Thakur Says: CM Seeks to Influence Panchayat Elections by Presenting False Victory Figures
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्थानीय निकाय चुनावों में जीत के झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, ताकि पंचायत चुनाव में कांग्रेस को किसी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि जो मुख्यमंत्री गारंटियों और योजनाओं को लेकर पहले ही जनता से झूठ बोल चुके हैं, वे अब चुनाव परिणामों को लेकर भी भ्रामक दावे कर रहे हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को विदाई देने की तैयारी कर ली है। इसे स्वीकार करने का साहस मुख्यमंत्री में नहीं है।

Trending Videos

सराज के दौरे के दौरान मंगलवार को शंकरदेहरा में कार्यकर्ताओं की बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के बाद अब प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की जनता भी कांग्रेस की चुनावी गारंटियों के पूरा न होने से स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तंज कसते हुए सवाल किया कि जब कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपने आधिकारिक प्रत्याशी ही घोषित नहीं किए थे, तो वह अपनी जीत के आधार पर दावे किस आधार पर कर रही है। भाजपा ने आधिकारिक सूची जारी कर बिना सिंबल के अपने मजबूत प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा, जिनमें से 60 प्रतिशत से अधिक ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed