सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: heatwave alert in state, imd forecast of continuous rainfall is expected in few regions for

Himachal Weather: मैदान के साथ पहाड़ भी तपे; ऊना में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश में चार दिन से लगातार माैसम साफ रहने से तापमान चढ़ने लगा है। मैदानी जिलों से लेकर पहाड़ों में पसीने छूटने लगे हैं। 

Himachal Weather: heatwave alert in state, imd forecast of continuous rainfall is expected in few regions for
ऊना में गर्मी से किया बेहाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार दिन से लगातार माैसम साफ रहने से तापमान चढ़ने लगा है। मैदानी जिलों से लेकर पहाड़ों में पसीने छूटने लगे हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान कुछ स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2 से 7 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि नेरी में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माैसम विभाग ने 21 मई तक कुछ जगहों पर लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Trending Videos


जोल में गर्मी बढ़ते ही मक्की की सिंचाई में जुटे किसान

उधर, ऊना जिले की उपतहसील जोल के क्षेत्र में इन दिनों बढ़ती गर्मी के चलते किसान मक्की की फसल को बचाने के लिए खेतों में दिन-रात मेहनत करते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण खेतों की मिट्टी सूखने लगी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में किसान सुबह जल्दी और देर शाम तक खेतों में सिंचाई कर मक्की की फसल में नमी बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। गांवों में कई किसान ट्यूबवेल, मोटर और पाइपों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचा रहे हैं। कुछ किसान ट्रैक्टर चालित पंपों का सहारा लेकर सिंचाई कर रहे हैं ताकि तेज धूप से फसल प्रभावित न हो। किसानों का कहना है कि मक्की की फसल इस समय बढ़वार के महत्वपूर्ण चरण में है और यदि समय पर पानी न मिले तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसान अमर सिंह का कहना है कि गर्मी लगातार बढ़ रही है और खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है। उन्होंने बताया कि फसल को बचाने के लिए रोजाना सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं किसान अजय कुमार ने बताया कि मक्की की फसल अच्छी स्थिति में है, लेकिन पानी की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से राहत के आसार, कुछ भागों लगातार एक सप्ताह तक माैसम खराब

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में 19 से 25 मई तक बारिश होने की संभावना है। 22 मई को मैदानी,  मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की स्थिति में कई हिस्सों में तापमान गिरने के आसार हैं। मंगलवार को शिमला में तेज धूप के साथ हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान

शहर का नाम अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 43.4
नेरी 41.2
सुंदरनगर 38.6
कांगड़ा 38.4
बरठीं 38.0
मंडी 37.2
भुंतर 35.5
सोलन 35.2
धर्मशाला 35.1
चंबा 34.4
शिमला 29.4
मनाली 28.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed