Himachal Weather: मैदान के साथ पहाड़ भी तपे, लू चलने का अलर्ट; राज्य के कुछ भागों में बारिश होने के आसार
प्रदेश में चार दिन से लगातार माैसम साफ रहने से तापमान चढ़ने लगा है। मैदानी जिलों से लेकर पहाड़ों में पसीने छूटने लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में चार दिन से लगातार माैसम साफ रहने से तापमान चढ़ने लगा है। मैदानी जिलों से लेकर पहाड़ों में पसीने छूटने लगे हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान कुछ स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2 से 7 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। सोमवार को पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऊना और देहरा में यह 40 डिग्री के पास दर्ज हुआ। माैसम विभाग ने 19 से 21 मई तक कुछ जगहों पर लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
जोल में गर्मी बढ़ते ही मक्की की सिंचाई में जुटे किसान
उधर, ऊना जिले की उपतहसील जोल के क्षेत्र में इन दिनों बढ़ती गर्मी के चलते किसान मक्की की फसल को बचाने के लिए खेतों में दिन-रात मेहनत करते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण खेतों की मिट्टी सूखने लगी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में किसान सुबह जल्दी और देर शाम तक खेतों में सिंचाई कर मक्की की फसल में नमी बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। गांवों में कई किसान ट्यूबवेल, मोटर और पाइपों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचा रहे हैं। कुछ किसान ट्रैक्टर चालित पंपों का सहारा लेकर सिंचाई कर रहे हैं ताकि तेज धूप से फसल प्रभावित न हो। किसानों का कहना है कि मक्की की फसल इस समय बढ़वार के महत्वपूर्ण चरण में है और यदि समय पर पानी न मिले तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसान अमर सिंह का कहना है कि गर्मी लगातार बढ़ रही है और खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है। उन्होंने बताया कि फसल को बचाने के लिए रोजाना सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं किसान अजय कुमार ने बताया कि मक्की की फसल अच्छी स्थिति में है, लेकिन पानी की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।
गर्मी से राहत के आसार, कुछ भागों लगातार एक सप्ताह तक माैसम खराब
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 20.4, सुंदरनगर 20.5, भुंतर 17.0, कल्पा 11.4, धर्मशाला 18.2, ऊना 21.4, नाहन 20.1, केलांग 7.3, पालमपुर 22.5, सोलन 17.4, मनाली 13.8, कांगड़ा 21.4, मंडी 21.1, बिलासपुर 22.5, चंबा 18.7, जुब्बड़हट्टी 23.4, कुफरी 14.3, कुकुमसेरी 6.1, सेऊबाग 15.0, बरठीं 18.9, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 12.2, देहरागोपीपुर 23.0, ताबो 10.2 व नेरी में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.