सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Takes a Big Leap in Performance Grading Index, Jumps from 13th to 6th Position

शिक्षा: परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल प्रदेश की लंबी छलांग, 13 से छठे स्थान पर पहुंचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

पीजीआई एक साक्ष्य आधारित मूल्यांकन ढांचा है, जिसे स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए कई शैक्षिक संकेतकों के आधार पर विकसित किया गया है।

Himachal Takes a Big Leap in Performance Grading Index, Jumps from 13th to 6th Position
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने 2024-25 के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 और पीजीआई-डी रिपोर्ट जारी की हैं, जो हिमाचल प्रदेश की स्कूली शिक्षा के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार को दर्शाती हैं। पीजीआई एक साक्ष्य आधारित मूल्यांकन ढांचा है, जिसे स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए कई शैक्षिक संकेतकों के आधार पर विकसित किया गया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य ने अपने कुल पीजीआई स्कोर में 85.4 अंकों का उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया, जो 2023-24 में 573.8 से बढ़कर 2024-25 में 659.2 हो गया। 

Trending Videos

परिणामस्वरूप, राज्य राष्ट्रीय स्तर पर 13वें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गया। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश 90.5 फीसदी समानता, 86.6 फीसदी पहुंच व शिक्षक शिक्षा एवं प्रशिक्षण में 80.3 फीसदी की सफलता हासिल र्की।  सबसे उल्लेखनीय सुधार सीखने के परिणामों और गुणवत्ता में देखा गया, जहां स्कोर 54.2 से बढ़कर 117.9 हो गया। यह विद्यार्थियों के सीखने और शैक्षिक गुणवत्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में भी सुधार दर्ज किया गया। इसका स्कोर 97.0 से बढ़कर 110.5 हो गया। पीजीआई-डी 2024-25 के नतीजों में जिला स्तर पर भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। 12 जिलों में से 11 ने उत्तम-3 श्रेणी हासिल की और हमीरपुर 417 अंकों के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा। लाहौल-स्पीति जैसे जनजातीय जिलों ने भी सराहनीय सुधार दिखाते हुए 372 अंक हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में ध्यान देने की जरूरत

हालांकि, शासन प्रक्रियाओं वाले क्षेत्र पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। खास तौर पर आधार सीडिंग, शिक्षकों और विद्यार्थियों की डिजिटल उपस्थिति, इंटरनेटआधारित स्कूल प्रक्रियाओं, प्रबंध के जरिये निगरानी को मजबूत करने ताकि फंड का प्रवाह तेज हो और जवाबदेही तय हो और साथ ही स्कूल सहायता डेटा को समय पर और सही तरीके से अपडेट करने जैसे क्षेत्रों में।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिलों की तुलनात्मक रैंकिंग

 

रैंक 2024-25 रैंक 2023-24 जिला स्कोर 2024-25 ग्रेड 2024-25 रैंक परिवर्तन
1 5 हमीरपुर 417 उत्तम-3 ↑4
2 4 शिमला 407 उत्तम-3 ↑2
3 1 कांगड़ा 391 उत्तम-3 ↓2
4 8 कुल्लू 388 उत्तम-3 ↑4
5 3 ऊना 385 उत्तम-3 ↓2
6 (टाई) 7 बिलासपुर 383 उत्तम-3 ↑1
6 (टाई) 2 सोलन 383 उत्तम-3 ↓4
8 10 चंबा 376 उत्तम-3 ↑2
9 12 लाहौल-स्पीति 372 उत्तम-3 ↑3
10 6 मंडी 366 उत्तम-3 ↓4
11 9 सिरमौर 365 उत्तम-3 ↓2
12 11 किन्नौर 354 प्रचेष्टा-1 ↓1

हिमाचल प्रदेश सहित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग

रैंक राज्य / केंद्र शासित प्रदेश स्कोर ग्रेड
1 चंडीगढ़ 739.1 प्रचेष्टा-1
2 पंजाब 709.1 प्रचेष्टा-1
3 केरल 687.7 प्रचेष्टा-2
4 डीएनएच&डीडी 683.2 प्रचेष्टा-2
5 दिल्ली 675.5 प्रचेष्टा-2
6 हिमाचल प्रदेश 659.2 प्रचेष्टा-2
7 ओडिशा 655.2 प्रचेष्टा-2
8 महाराष्ट्र 649.8 प्रचेष्टा-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed