फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangana ranaut statement congress naresh chauhan bjp adr report himachal

हिमाचल: कंगना के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, नरेश चौहान बोले- भाजपा बताए क्या यही पार्टी की आधिकारिक लाइन है?

Wed, 29 Jul 2026 01:20 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 29 Jul 2026 01:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा से स्पष्ट करने की मांग की कि क्या यह पार्टी की आधिकारिक लाइन है। उन्होंने एडीआर रिपोर्ट को लेकर भी कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की संपत्ति संबंधी तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है और रिपोर्ट का संदर्भ सही ढंग से नहीं बताया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
kangana ranaut statement congress naresh chauhan bjp adr report himachal
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और इस तरह के बयान समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी के सामने नहीं आने चाहिए। नरेश चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से पूछा कि क्या कंगना रनौत का बयान भाजपा की आधिकारिक लाइन है। उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते कंगना रनौत को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

विज्ञापन

एक अन्य सवाल के जवाब में नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री बताए जाने के दावों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उनके अनुसार, एडीआर की रिपोर्ट वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दाखिल चुनावी शपथपत्र (एफिडेविट) पर आधारित है। यदि रिपोर्ट को सही संदर्भ में देखा जाए तो मुख्यमंत्री की संपत्ति के आधार पर उनका स्थान 17वां है, जबकि उन्हें सबसे अमीर मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संपत्ति का पूरा विवरण सार्वजनिक रिकॉर्ड में उपलब्ध है और पिछले 20 वर्षों से विधायक होने के कारण उनकी संपत्ति की जानकारी पहले से सार्वजनिक है।

विज्ञापन

विक्रमादित्य बोले, देवी-देवता कंगना को सद्बुद्धि दें
नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर सांसद कंगना रणौत के बयान को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। सैंज दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री युवाओं को अपना मित्र बताकर उनसे संवाद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सांसद युवाओं को कूड़ा-कचरा बता रही हैं। प्रधानमंत्री सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से युवाओं से सीधे संवाद कर रहे हैं।

युवाओं को देश की ताकत बता रहे हैं। ऐसे में युवाओं के प्रति सांसद की इस तरह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब मंडी की सांसद कंगना रणौत अपने बयानों को लेकर चर्चा में आई हैं। वह इस तरह की बयानबाजी के लिए पहले से ही सुर्खियों में रही हैं।कंगना रणौत हमेशा उलट-शुल्ट और बिना सिर-पैर के बयान देती रहती हैं। मैं सैंज घाटी के सभी देवी-देवताओं से प्रार्थना करता हूं कि हमारी बहन कंगना रणौत को सद्बुद्धि प्रदान करें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed