{"_id":"6a69a841c0b1b85f6008cf33","slug":"video-cm-sukhvinder-singh-sukhu-reaction-on-adr-report-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: एडीआर रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुक्खू का पलटवार, जांच करा लो, सच सामने आ जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एडीआर रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुक्खू का पलटवार, जांच करा लो, सच सामने आ जाएगा
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:44 PM IST
Link Copied
एडीआर (ADR) रिपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार करते हुए कहा कि रिपोर्ट के बहाने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और अपनी सभी संपत्तियों का विवरण पहले ही चुनावी शपथपत्र (एफिडेविट) में दे चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस जमीन का जिक्र किया जा रहा है, वह उन्होंने पहले ही खरीद ली थी। समय के साथ उसकी कीमत बढ़ी है और उसी जमीन पर उन्होंने अपना मकान बनाया है, जिसकी मौजूदा कीमत भी स्वाभाविक रूप से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी जानकारी पहले से सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा है।
सुक्खू ने यह भी कहा कि एडीआर रिपोर्ट में उनकी शैक्षणिक योग्यता का पूरा उल्लेख नहीं किया गया है। उनके अनुसार, रिपोर्ट में उनकी एमए और एलएलबी की डिग्रियों का जिक्र नहीं है और इस त्रुटि को सुधारा जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि किसी को संदेह है तो जांच एजेंसियां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी उनकी जांच हो चुकी है और यदि भाजपा चाहे तो फिर जांच करा सकती है। उनका कहना था कि उन्होंने अपनी संपत्ति मेहनत और ईमानदारी से अर्जित की है और तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।
कांग्रेस विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई विधायक पार्टी छोड़ना चाहता है तो वह जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विचारधारा से जुड़े लोगों की जरूरत है, "बिकने वालों की नहीं।" उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के कुछ विधायक भी टिकट के लिए संपर्क करते रहते हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसे लोगों को शामिल नहीं करेगी।
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री ने समर्थन जताते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसकी छवि साफ हो, जो शिक्षाविद हो और जिसके कार्यकाल में पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।