फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kinnaur Kailash Yatra 375 pilgrims visit daily here is how to registration

किन्नौर कैलाश यात्रा: रोज जा सकेंगे 375 श्रद्धालु, 72 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Sat, 25 Jul 2026 10:04 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 10:04 PM IST
सार

यह यात्रा करीब 19 किलोमीटर के पैदल ट्रैक पर होती है। किन्नौर कैलाश पर 72 फीट ऊंचा शिवलिंग है, जिसके प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। शनिवार को एसडीएम कल्पा और किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। 

विज्ञापन
Kinnaur Kailash Yatra 375 pilgrims visit daily here is how to registration
किन्नौर कैलाश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर कैलाश यात्रा अधिकारिक रूप से 30 जुलाई से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने 10 अगस्त तक यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, यात्रा की अवधि मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

19 किलोमीटर का पैदल ट्रैक
यह यात्रा करीब 19 किलोमीटर के पैदल ट्रैक पर होती है। किन्नौर कैलाश पर 72 फीट ऊंचा शिवलिंग है, जिसके प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। शनिवार को एसडीएम कल्पा और किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा
वन, पुलिस, स्वास्थ्य, होमगार्ड, जल शक्ति और राजस्व सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। पहले 28 जून को यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था। प्रारंभिक रैकी के दौरान कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा सामने आया था। इसके बाद 10 जुलाई को दोबारा रैकी टीम भेजी गई। टीम ने 16 जुलाई को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

28 जुलाई से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण
किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 28 जुलाई से शुरू होगा। ऑफलाइन पंजीकरण 30 जुलाई से किया जाएगा। इस वर्ष प्रतिदिन 375 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इनमें 175 ऑनलाइन, 125 ऑफलाइन और 75 स्थान एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन, किन्नौर के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। बिना पंजीकरण किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। यात्रा शुरू होने से पहले पैदल मार्ग पर कैमरे, रस्सियां आदि भी लगाए जाएंगे।

यहां से शुरू होगी यात्रा
यात्रा केवल तंगलिंग-मेलिंग खाता-गुफा मार्ग से ही संचालित होगी। बैठक में यात्रा मार्ग पर कानून-व्यवस्था, यातायात और चिकित्सा व्यवस्था पर चर्चा हुई। पेयजल, पंजीकरण, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के लिए भी योजना बनाई गई। पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य, वन, जल शक्ति और राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती को अंतिम रूप दिया गया। विभिन्न पड़ावों पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट, पुलिस बल, होमगार्ड, वन कर्मी और अन्य आवश्यक स्टाफ तैनात रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed