सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Legend Hurricanes defeated Legend Legacy Makers by three wickets

Shimla News: लीजेंड हरिकेंस ने लीजेंड लिगेसी मेकर्स को तीन विकेट से हराया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Legend Hurricanes defeated Legend Legacy Makers by three wickets
विज्ञापन
ऑलराउंडर चंद्रमोहन ने 65 रनों की पारी खेली
Trending Videos

चंद्रराणा ने अंति गेंद पर चौका लगा स्नोडाउन को दिलाई जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में चल रही लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें पहले मुकाबले में लीजेंड हरिकेंस ने लीजेंड लिगेसी मेकर्स को तीन विकेट और लीजेंड स्नोडाउन ने लीजेंड नगर निगम शिमला को हराया।

पहला मुकाबला लीजेंड लिगेसी मेकर्स और लीजेंड हरिकेंस के बीच खेला गया। इसमें लीजेंड लिगेसी मेकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाए। इसमें राजेश शर्मा ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी लीजेंड हरिकेंस ने इसे 7 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल किया और 3 विकेट से जीत दर्ज की। इसमें ऑलराउंडर चंद्रमोहन ने 65 रन बनाने के साथ 2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इस पर इन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा। वहीं इसमें सुदेश चौहान ने 31 और संदीप ने 27 ने भी अहम योगदान दिया। दूसरा मैच नगर निगम और लीजेंड स्नोडाउन के बीच खेला गया। इसमें नगर निगम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 184 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसमें दिग्विजय सिंह ने 54, विवेक गुलेरिया ने 41, सूरज ने 45 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी लीजेंड स्नोडाउन ने मैच आखिरी गेंद पर जीत लिया। इसमें राजेश ने 49, संजीव ने 37 और लोकेश ने 34 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसमें चंद्र राणा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। आयोजक कमेटी के सदस्य नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article