सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Live in partner found murdered in Patlikuhal, injury marks found on body

Kullu: पतलीकूहल में लिव-इन पार्टनर की हत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान

संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

ऊझी घाटी में पतलीकूहल में लिव-इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है।

Live in partner found murdered in Patlikuhal, injury marks found on body
लिव-इन पार्टनर की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी में पतलीकूहल में लिव-इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहलमा में चपरासी के पद पर कार्यरत था। मामले में पुलिस ने महिला लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लिया है। वहीं मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। मृतक रंजीत सिंह पुत्र दावा राम, निवासी गांव लोमच तहसील उदयपुर जिला लाहौल-स्पीति की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति लगभग पांच वर्षों से पतलीकूहल निवासी एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था।

Trending Videos


9 मार्च की रात को रंजीत सिंह महिला के कमरे में गया था, जहां दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ। उसी महिला ने 10 मार्च को पुलिस को सूचना दी कि रंजीत उठ नहीं रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में बिस्तर पर रंजीत सिंह का शव पाया। मृतक के गले, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट और खरोंच के निशान पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का राज जानने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। गौर रहे कि कुल्लू घाटी में तीन महीनों में चार हत्याएं पहले ही सामने आ चुकी हैं। इस संबंध में एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लिया है। आरोपी महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed