सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   LSD Worth ₹1 Crore Smuggled into Shimla Hidden Inside a Book: Police Investigation Reveals

Shimla: किताब में छिपाकर शिमला लाया था एक करोड़ का एलएसडी नशा, पुलिस जांच में खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

शिमला में पकड़े गए एक करोड़ के (लाइसर्जिक एसिड डाइथाइलमाइड) एलएसडी नशा तस्करी के मामले में भी ऐसा ही कुछ सामने आया है। 

LSD Worth ₹1 Crore Smuggled into Shimla Hidden Inside a Book: Police Investigation Reveals
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नशा तस्करी के लिए अपराधी कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। राजधानी शिमला में पकड़े गए एक करोड़ के (लाइसर्जिक एसिड डाइथाइलमाइड) एलएसडी नशा तस्करी के मामले में भी ऐसा ही कुछ सामने आया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने एलएसडी को किताब में छिपाकर शिमला पहुंचाया था। पुलिस की छानबीन में नशे की सप्लाई के तार गोवा से जुड़ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मुख्य सप्लायर नविएल हैरिसन से पूछताछ और मामले में तकनीकी पहलुओं को खंगालने के बाद पता चला है कि गोवा से राजस्थान और दिल्ली से होकर एनलएसडी की तस्करी होती है। यहां से शिमला इस नशे को लाया गया था। पुलिस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। इसके साथ ही बैंक खातों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। नशे की एक डोज की कीमत उसकी गुणवत्ता के हिसाब से दस हजार रुपये प्रति स्टि्रप तक हो सकती है। इसमें लाखों, करोड़ों रुपये के मुनाफे की वजह से ही इसकी तस्करी में बड़े नेटवर्क का हाथ होता है।

Trending Videos

राजधानी शिमला में इसकी इतनी बड़ी मात्रा में पकड़े जाने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि आखिरकार इस जानलेवा नशे की खपत कहां-कहां हो रही है। अभी तक पुलिस इस मामले में संदीप शर्मा निवासी पंजाब, प्रिया शर्मा सिरमौर और नशे के सप्लायर नविएल हैरिसन को गिरफ्तार कर चुकी है। नविएल हैरिसन केरल का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक नविएल हैरिसन और संदीप दोनों एलएसडी नशे की तस्करी को लेकर काफी समय से सक्रिय थे। पुलिस ने 10 मार्च को न्यू शिमला में एक कमरे में दबिश देकर 11.570 ग्राम एलएसडी के साथ इन्हें गिरफ्तार किया था। एलएसडी के 562 स्टि्रप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस को जांच के दौरान फॉयल पेपर से यह नशा मिला था। इसके साथ ही पुलिस ने तीन सिरिंज भी बरामद किए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एलएसडी मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि नशे की तस्करी किताब में छिपाकर की थी। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों के साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है।-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed