सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Man visiting office for pension related matters dies suddenly; retired fromAnimal Husbandry on March 31

Himachal: पेंशन मामले में दफ्तर पहुंचे व्यक्ति की अचानक मौत, 31 मार्च को पशुपालन विभाग से हुई थी सेवानिवृत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पशुपालन विभाग के हमीरपुर कार्यालय आए व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरुषोतम लाल निवासी खतरवाड़ के रूप में हुई। 

Man visiting office for pension related matters dies suddenly; retired fromAnimal Husbandry on March 31
पेंशनर माैत मामले में जांच जारी(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

पेंशन के मामले में पशुपालन विभाग के हमीरपुर कार्यालय आए व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरुषोतम लाल निवासी खतरवाड़ के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुरुषोतम लाल आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कड़ोहता में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत थे।

Trending Videos

31 मार्च को वह सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार को वह पेंशन के मामले में पशुपालन विभाग कार्यालय हमीरपुर आए थे। वह कार्यालय में कुछ देर बैठे और पानी पीने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पशुपालन विभाग के कर्मी पुरुषोत्तम को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाए, यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed