{"_id":"69d8ec2247634110a20190a0","slug":"video-nadaun-sanction-letters-worth-rs39-lakh-distributed-to-140-needy-individuals-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नादौन: 140 जरूरतमंदों को 39 लाख रुपये की राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन: 140 जरूरतमंदों को 39 लाख रुपये की राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए
उपमंडल नादौन के तहत सेरा विश्राम गृह में जनसमस्या निवारण एवं राहत राशि वितरण समारोह आयोजित किया। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं। वह इलाके की जनता की समस्याओं और जरूरतों से वाकिफ हैं। नादौन क्षेत्र का नाम देश-विदेश में प्रसिद्ध हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रुप भी बनाए हैं। किसी भी जनसमस्या का पता चलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विशेषकर बूथ प्रभारियों से कहा कि उनके क्षेत्र के किसी व्यक्ति को कोई समस्या है या मदद की आवश्यकता है, तो तुरंत इसकी सूचना दें। उन्होंने लगभग 140 जररूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 39 लाख रुपये की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है। इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथी चंद ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर एसडीएम निशांत शर्मा, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, बीडीओ राजेश कुमार, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।