Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una SDO Trilok Sharma Says Smart Solar Meters Will Bring Transparency to Electricity Billing in Chintpurni
{"_id":"69d8984cd461cca9ed00f71a","slug":"video-una-sdo-trilok-sharma-says-smart-solar-meters-will-bring-transparency-to-electricity-billing-in-chintpurni-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: एसडीओ त्रिलोक शर्मा बोले- चिंतपूर्णी में स्मार्ट सोलर मीटर से आएगी बिजली बिलिंग में पारदर्शिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: एसडीओ त्रिलोक शर्मा बोले- चिंतपूर्णी में स्मार्ट सोलर मीटर से आएगी बिजली बिलिंग में पारदर्शिता
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:57 AM IST
Link Copied
विद्युत उपमंडल भरवांई के तहत आने वाले चिंतपूर्णी क्षेत्र में अब पुराने डिजिटल मीटरों का दौर समाप्त होने जा रहा है। विभाग ने इस क्षेत्र में अत्याधुनिक स्मार्ट सोलर मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआत हाल ही में एक स्थानीय होटल में नया मीटर स्थापित करके की गई है यह मीटर प्राइवेट ठेकेदार द्वारा लगाया जा रहे हैं इस मौके पर विद्युत विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रह रहे हैं। विद्युत विभाग के एसडीओ त्रिलोक शर्मा के अनुसार, अब सभी नए सोलर कनेक्शनों पर केवल स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे हैं। इन मीटरों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब रीडिंग लेने के लिए मैन्युअल प्रक्रिया या एमआरआई मशीन की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि डेटा सीधे विभाग तक पहुँच जाएगा। इससे मानवीय गलती की गुंजाइश खत्म होगी और बिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनेगी। फिलहाल यह प्रक्रिया नए कनेक्शनों के लिए अपनाई जा रही है, लेकिन जल्द ही पुराने सोलर प्लांट वाले घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मीटरों को भी स्मार्ट मीटरों से अपडेट कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।