Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Meeting of Agriculture Officials in Bahadurgarh; Directives Issued to Create Awareness Among Farmers Against Burning Crop Residues
{"_id":"69d895cb49ee10126100b164","slug":"video-meeting-of-agriculture-officials-in-bahadurgarh-directives-issued-to-create-awareness-among-farmers-against-burning-crop-residues-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में कृषि अधिकारियों की बैठक, फसल अवशेष न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में कृषि अधिकारियों की बैठक, फसल अवशेष न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में उप मंडल क्षेत्र अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक की अध्यक्षता में कृषि अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के उपमंडल के कृषि अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान डॉ. सुनील कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को फसल अवशेष (पराली) न जलाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है और मिट्टी की उर्वरता भी प्रभावित होती है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को पराली प्रबंधन के वैकल्पिक तरीकों की जानकारी दें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मशीनरी व योजनाओं के बारे में भी अवगत कराएं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गांव-गांव जाकर किसानों के साथ संवाद कर उन्हें फसल अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ खेती को भी सुरक्षित रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।