सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murti built in shimla

Shimla News: श्मशानघाट में महाकाल की 21 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
murti built in shimla
विज्ञापन
ओडिशा के मूर्तिकारों ने पांच महीने में तैयार की मूर्ति, 16.50 लाख रुपये आई लागत

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे टुटू क्षेत्र के श्मशानघाट परिसर में धर्मार्थ एवं श्मशानघाट विकास सभा की ओर से महाकाल की 21 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। ओडिशा के मूर्तिकारों ने पांच महीनों में यह मूर्ति तैयार की गई है। मूर्तिकारों को शॉल, टोपी और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। धर्मार्थ व श्मशानघाट विकास सभा के संरक्षक अधिवक्ता विवेक शर्मा ने बताया कि इस प्रतिमा के निर्माण पर लगभग 16.50 लाख रुपये लागत आई है। स्थानीय और आसपास के लोगों ने इसके लिए दान दिया है। सभा के महासचिव व टुटू-मजठाई के निवर्तमान प्रधान उत्तम सिंह कश्यप ने बताया कि दूसरे चरण में मुख्यमंत्री की ऐच्छिक निधि से श्मशानघाट के विकास के लिए प्राप्त 10 लाख रुपये की राशि से प्रतिमा स्थल का गेट, जंगला, पानी का टैंक, सुरक्षा दीवार और श्मशानघाट परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सलाहकार अवतार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जोशी, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, वास्तुकार नरेश कमल सकलानी, सदस्य बलदेव शांडिल, विक्रम शर्मा और नितिन सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed