सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Rain alert with thunder and lightning in seven districts today

Himachal Weather: आज शिमला समेत सात जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, प्रदेशभर में 20 तक मौसम खराब

अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सार

चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 15 से 18 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Himachal Weather: Rain alert with thunder and lightning in seven districts today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 20 जून तक प्रदेशभर में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 15 से 18 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।



किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 14 से 20 जून तक तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। रविवार को न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ, पर कई जगह सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान में दो से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यह अधिकांश स्थानों पर सामान्य से तीन से 16 डिग्री सेल्सियस कम था। कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून के हिमाचल पहुंचने में अभी समय लगेगा। हिमाचल में अगले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने तेज हवाओं और गरज-चमक से होने वाले संभावित प्रभावों के प्रति आगाह किया है। कमजोर होर्डिंग और छतें उड़ सकती हैं। बिजली लाइनों और संचार प्रणालियों को नुकसान पहुंच सकता है। ऊना में रविवार को मौसम साफ रहा। इस दौरान गर्मी का असर भी कम देखने को मिला। हालांकि, शनिवार को हुई बारिश के बाद से गर्मी कम हुई है। चंबा में रविवार को पूरा दिन धूप खिली रही।हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भी मौसम साफ रहा।

कहां कितना अधिकतम पारा

  • ऊना 37.0
  • मंडी 34.2
  • सुंदरनगर 33.1
  • कांगड़ा 32.2
  • भुंतर 32.2
  • शिमला 25.6
  • मनाली 25.2
  • कल्प 21.8
  • केलांग 18.8

कहां कितनी बारिश
पिछले चौबीस घंटों में सबसे अधिक वर्षा कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 28.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। प्रमुख स्थानों में घमूर में 27.0, भरमौर में 16.5, गुलेर में 16.2, नगरोटा सूरियां में 12.2, भरवाईं में 12.0, ऊना में 10.6, कांगड़ा एयरो में 9.0 और शिमला एयरो में 5.8 मिमी दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed