फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No parking in Majyath; public anger erupts.

Shimla News: मज्याठ में पार्किंग नहीं, लोगों का फूटा गुस्सा

Sun, 12 Jul 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
No parking in Majyath; public anger erupts.
सड़क किनारे खड़े वाहनों पर नोटिस चस्पां करने पर नाराजगी
विज्ञापन

मासिक बैठक में पार्किंग, सीवरेज, सड़क और मूलभूत सुविधाओं पर किए सवाल, नशे के खिलाफ जनजागरण का आह्वान
पार्षद अनिता शर्मा ने कहा, प्रस्तावित पार्किंग के लिए एनओसी प्रक्रिया जारी, मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री के समक्ष उठाएंगे मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मज्याठ वार्ड में पार्किंग की कमी एक बार फिर प्रमुख मुद्दा बनकर सामने आई है। रविवार को पार्षद अनिता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित वार्ड की मासिक बैठक में लोगों ने हाल ही में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान नालागढ़ और न्यू टूटु सड़क किनारे खड़े वाहनों पर नोटिस चस्पां किए जाने का विरोध जताया। लोगों का कहना था कि जब क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो वाहन खड़े करने के लिए उनके पास कोई विकल्प नहीं बचता।पार्षद अनिता शर्मा ने कहा कि इस समस्या को मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा गया है और जल्द इस दिशा में सकारात्मक पहल होने की उम्मीद है।
बैठक में स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, सीवरेज, सड़क, पेयजल, बिजली, पैदल मार्ग और सीसीटीवी कैमरे जैसी मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया गया। लोगों ने सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी जताई। इस पर पार्षद ने बताया कि संबंधित विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में बिजली और पेयजल की बढ़ी हुई दरों के अनुरूप बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर, बिजली के पोल और कंडक्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने बताया कि न्यू टूटु में लोक निर्माण विभाग के उपमंडल कार्यालय के समीप सामुदायिक भवन के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र में विकसित की जा रही तीन एंबुलेंस सड़कों की प्रगति की भी जानकारी दी गई। मज्याठ स्कूल तक करीब 1.15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसका जल्द लोकार्पण होगा। विजयनगर-शिवनगर सड़क का निर्माण जारी है, जबकि रेलवे स्टेशन जतोग से जतोग संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए सरकार ने दो करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस सड़क का शिलान्यास भी जल्द किया जाएगा।

अनिता शर्मा ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करने तथा बच्चों को खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed