फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Passengers will not get summer special trains after July 15.

Shimla News: यात्रियों को 15 जुलाई के बाद नहीं मिलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Sun, 12 Jul 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Passengers will not get summer special trains after July 15.
कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर बंद होगा ट्रेन का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालका-शिमला रेलमार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 15 जुलाई के बाद रिजर्व्ड समर स्पेशल ट्रेन (04503) की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से हर वर्ष पर्यटन सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जाता है। हालांकि, इस बार इसकी संचालन अवधि 15 जुलाई तक ही निर्धारित की गई थी और इसे आगे बढ़ाने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
इस वर्ष समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल से शुरू किया गया था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार फिलहाल 15 जुलाई के बाद इस ट्रेन के संचालन की कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। ऐसे में इसके बाद कालका-शिमला रेलमार्ग पर नियमित ट्रेनें ही संचालित होंगी।
विज्ञापन

गर्मी में शिमला और आसपास के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इससे कालका-शिमला रेलमार्ग की नियमित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। इसे देखते हुए उत्तर रेलवे हर वर्ष समर स्पेशल ट्रेन चलाता है, ताकि यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर स्पेशल ट्रेन संख्या प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे कालका से रवाना होकर शाम 6:20 बजे शिमला पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन शिमला से रात 8:20 बजे प्रस्थान करती है। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन देर रात करीब 1:10 बजे कालका पहुंचती है। रेलवे की ओर से यदि संचालन अवधि बढ़ाने का कोई निर्णय लिया जाता है तो अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed