सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Petrol and Diesel Prices Rise in Himachal Pradesh Check Today Rates in Shimla

Petrol Diesel New Rate: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, जानें शिमला के आज के रेट

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 15 May 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों में बड़ा इजाफा किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 3.14 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। डीजल के रेट भी 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। ऐसे में शिमला की बात करें तो आज दाम क्या हैं जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
 

Petrol and Diesel Prices Rise in Himachal Pradesh Check Today Rates in Shimla
पेट्रोल-डीजल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक इजाफा कर दिया है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की जो कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं, उसका सीधा बोझ अब तेल कंपनियों ने ग्राहकों के कंधों पर डाल दिया है। इसी का नतीजा है कि अब आपको अपनी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। बढ़ी हुई कीमतों का असर अब बाजार, मालभाड़े और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Trending Videos




राजधानी शिमला में पेट्रोल डीजल के दाम?
नई दरों के अनुसार शिमला में पेट्रोल 98.31 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 90.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़कर 106.96 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले शहर में पेट्रोल 95.17 रुपये और डीजल 87.16 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। यानी पेट्रोल में तीन रुपये से अधिक और डीजल में भी करीब तीन रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने की तैयारी 
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने विधानसभा बजट सत्र में संशोधित विधेयक पास कर अनाथ और विधवाओं के कल्याण के लिए अधिकतम 5 रुपये सेस लगाने का फैसला लिया गया था। 

वीरवार को आबकारी एवं कर विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर लोकभवन से इस संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी से विभाग के जिला अधिकारियों को अवगत कराया गया है। पेट्रोल और डीजल पर सेस कितना लगेगा, हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है। सेस कब से लगेगा इसका फैसला भी नहीं हुआ है। उधर, आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार ही इस बाबत आगामी फैसला लिया जाएगा। विभाग ने अपने स्तर पर जिला अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया है। 

कुल्लू में पेट्रोल अब 98.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.18 रुपये
पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के चलते तेल कंपनियों ने वीरवार रात से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में करीब तीन रुपये की वृद्धि की है। पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर वाहन मालिकों के साथ-साथ परिवहन सेवाओं के चालकों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों के बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो जाएगी।



बढ़ी तेल की कीमतों के बाद कुल्लू में पेट्रोल अब 98.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि पहले यह रेट 95.36 रुपये था। वहीं डीजल बढ़कर अब 90.18 रुपये का हुआ है। पहले यह रेट 87.36 रुपये था। चालक मोतीराम, जीत कपूर, राजेश व सुनील कुमार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बड़ी कीमतों का असर ऑटो, टैक्सी व अन्य परिवहन सेवाओं पर भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में इसमें और वृद्धि होती है तो उन्हें भी अपने किराए में वृद्धि करने को मजबूर होना पड़ेगा। गांधीनगर पुरी पेट्रोल पंप के मैनेजर गगन शर्मा ने कहा कि वीरवार रात से बड़ी हुई पेट्रोल व डीजल की कीमतें लागू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed