Shimla News: प्रो. रांगड़ा बोले- कोरोना काल के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यों में हुई बढ़ोतरी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रतिनिधि सभा की पानीपत में हुई बैठक से लौटे प्रांच संचालक प्रो. रांगड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संघ के 2025 में सौ साल पूरे होने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक प्रो. वीर सिंह रांगड़ा ने कहा कि कोरोना काल के बाद देश व प्रदेश में संघ की गतिविधियां बढ़ी हैं। संघ का विस्तारीकरण हुआ है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रतिनिधि सभा की पानीपत में हुई बैठक से लौटे प्रांच संचालक प्रो. रांगड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संघ के 2025 में सौ साल पूरे होने जा रहे हैं। इस एक शताब्दी वर्ष में संघ ने एक लाख गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। पानीपत में संघ के सम्मेलन में जुटे देश भर के प्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चिंतन किया और आगामी कार्ययोजना तैयार की।
इसमें संघ ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने जैसे निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में मानवता की सेवा के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया। आज देश भर में संघ की 68 हजार से अधिक शाखाएं हो चुकी हैं। इस बार 20 हजार से ज्यादा लोग संघ से जुड़ने जा रहे हैं। संघ के 1300 शताब्दी विस्तारक देश भर में लोगों के बीच में जायेंगे। संघ लगातार देश में सामाजिक समरसता के लिए काम कर रहा है।