फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Questions raised regarding the M.Sc. Environmental Science admission process at HPU.

Shimla News: एचपीयू में एमएससी पर्यावरण विज्ञान प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल

Sun, 12 Jul 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding the M.Sc. Environmental Science admission process at HPU.
एसएफआई ने वीसी को सौंपा ज्ञापन, काउंसलिंग प्रक्रिया की समीक्षा, मेरिट आधारित प्रवेश की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एसएफआई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एसएफआई ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा, विभागीय पुनर्गठन की जांच और मेरिट आधारित प्रवेश सुनिश्चित करने की मांग की है।

एसएफआई एचपीयू इकाई अध्यक्ष मुकेश ने आरोप लगाया कि सात जुलाई को जारी काउंसिलिंग सूचना में आवश्यक दस्तावेज की सूची नहीं थी। इससे कई अभ्यर्थी काउंसिलिंग के समय सभी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिए बिना ही प्रवेश सूची जारी कर दी गई। प्रवेश सूची जारी करने की प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई गई है। आरोप है कि सूची विभागाध्यक्ष स्तर पर अंतिम रूप दी गई न कि विभाग परिषद या प्रवेश समिति की संस्तुति पर। एसएफआई ने भविष्य में सभी प्रवेश सामूहिक निर्णय प्रक्रिया के तहत करने की मांग की है। ज्ञापन में पर्यावरण विज्ञान के दो विभागों के समानांतर संचालन को प्रशासनिक भ्रम का कारण बताया गया है। नियमित शिक्षकों की उपलब्धता के बावजूद अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति और कई नियमित शिक्षकों के शिक्षण कार्य से वंचित रहने का भी आरोप है। संगठन ने विभागीय पुनर्गठन और प्रशासनिक निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed