{"_id":"6a537f96be88eb519d0b51c4","slug":"radha-gopinath-shrine-decorated-with-250-kg-of-mangoes-shimla-news-c-19-sml1002-752359-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 250 किलो आमों से सजाया राधा-गोपीनाथ दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 250 किलो आमों से सजाया राधा-गोपीनाथ दरबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचगव्य और आमरस से किया अभिषेक, हरिनाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इस्कॉन मंदिर में रविवार को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ आम महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा रहा। लोगों ने श्री-श्री राधा गोपीनाथ के दर्शन किए और हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया।
महोत्सव में श्री- श्री राधा-गोपीनाथ का पंचगव्य और आमरस से अभिषेक किया। मंदिर के गर्भगृह को करीब 250 किलो आमों से सजाया गया। इस्कॉन शिमला के अध्यक्ष आनंद दास ने श्री चैतन्य महाप्रभु की दिव्य आम वृक्ष लीला का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि दिव्य शक्ति से आम की गुठली से तत्काल फलों से लदा आम का वृक्ष प्रकट किया। ब्रज में बाल गोपाल श्रीकृष्ण और फल वाली की लीला भी बताई। श्रद्धालुओं को आमरस, आम की मिठाइयों और व्यंजनों का प्रसाद भी बांटा गया। इस्कॉन शिमला के पदाधिकारियों ने बताया कि आम महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, हरिनाम संकीर्तन और वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है।