सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rain and snowfall have caused temperatures to drop; clouds will bring precipitation to many areas for several

Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, कई भागों में इतने दिन बरसेंगे बादल, जानें माैसम पूर्वानुमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Feb 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

Rain and snowfall have caused temperatures to drop; clouds will bring precipitation to many areas for several
मनाली के पलचान गांव में हुई हल्की बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कुछ स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। वहीं मनाली व मंडी में ठंडा दिन दर्ज किया गया। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली हुई है।

Trending Videos

कहां कितनी बारिश-बर्फबारी
कोठी में 15.0, कल्पा 13.6, गोंदला 12.0, सांगला 10.5, खदराला 7.5, जोत 6.5, कुकुमसेरी 4.8, केलांग 3.0 व मनाली में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसी तरह भटियात में 21.2, गोहर 20.0, सराहन 18.5, सुजानपुर टिहरा 18.4, तीसा 18.2, धर्मशाला 16.3, सलूणी 15.2, रामपुर 14.0, सियोबाग 13.4, मुरारी देवी 13.2, जोगिंद्रनगर 13.0, बग्गी 11.8, भुंतर, सुंदरनगर और घागस 11.6 व पंडोह में 11.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.5, सुंदरनगर 5.1, भुंतर 4.6, कल्पा -3.8, धर्मशाला 3.3, ऊना 7.0, नाहन 8.3, पालमपुर 3.0, सोलन 4.7, मनाली -0.4, कांगड़ा 4.5, मंडी 6.6, बिलासपुर 7.0, जुब्बड़हट्टी 6.2, कुकुमसेरी 6.6, सेऊबाग 2.2, बरठीं 6.0, कसाैली 6.9, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 3.3, देहरागोपीपुर 8.0 व ताबो में -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

8 फरवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 2 और 3 फरवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। आज कई जिलों में बिजली चमकने व 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। 6 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 4, 5, 7 और 8 फरवरी को राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की बहुत संभावना है। वहीं आज अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

कल्पा सहित बर्फबारी के बाद चांदी से चमक उठे पहाड़
बर्फबारी के बाद पहाड़ चांदी से चमक उठे हैं।  किन्नौर के पर्यटन स्थल कल्पा में रविवार को भारी बर्फबारी हुई। सेब के बगीचे बर्फ से लदे हुए हैं। सोमवार को धूप आने के बाद किन्नौर कैलाश के पहाड़ चांदी की तरह चमक उठे। वहीं शिमला से रामपुर नेशनल हाईवे पांच पर यातायात फिर शुरू हो गया है। रविवार को नारकंडा में बर्फबारी होने के बाद इस हाईवे को बंद के दिया गया था। सोमवार सुबह 10:00 बजे के बाद एचआरटीसी ने बसों को शिमला के लिए वाया नारकंडा भेजना शुरू कर दिया है। ताजा बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है।

मनाली में फिर हुई बर्फबारी, अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद
 पर्यटन नगरी में रविवार रात को फिर बर्फबारी हुई। शहर में लगभग चार इंच बर्फबारी हुई जबकि नेहरूकुंड में छह इंच, सोलंगनाला में एक फीट और अटल टनल में डेढ़ फीट बर्फबारी हुई। इससे अटल टनल वाहनों के लिए बंद हो गई है। पर्यटकों को भी फिलहाल नेहरूकुंड तक ही भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed