फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rain wreaks havoc in Himachal: house collapses, Kalka-Shimla railway track left hanging in mid-air

हिमाचल में बारिश का कहर: मकान ढहा, रेलवे ट्रैक हवा में लटका; आज से येलो अलर्ट, भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी

Mon, 31 Aug 2026 01:00 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 31 Aug 2026 01:00 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम और खराब हो सकता है। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Himachal: house collapses, Kalka-Shimla railway track left hanging in mid-air
हिमाचल में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से धीमा पड़ा मानसून हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोलन जिले के परवाणू में शनिवार देर रात हुई जोरदार बारिश ने तबाही मचा दी। टकसाल क्षेत्र में एक रिहायशी मकान ढह गया, जबकि तीन पर ढहने का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने तीनों मकानों को खाली करवाकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया दिया। कई घरों में पानी घुस गया है। बारिश के तेज बहाव में कई वाहन बह गए, जबकि कुछ मलबे की चपेट में आ गए। शिमला में रविवार को अपराह्न 3:30 से शाम 5:45 बजे तक दो घंटे झमाझम 30 मिलीमीटर बारिश हुई। सड़कों पर पानी का सैलाब आ गया।

विज्ञापन

शनिवार की रात को हुई बारिश से कालका-शिमला रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा है। कोटी और गुम्मन रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैक पर दो स्थानों पर मलबा आने और ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह जाने से रेल ट्रैक हवा में लटक गया है। इस रेल मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। अब जब तक ट्रैक दुरुस्त नहीं होगा, तब तक ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी। रविवार को भी शिमला, बिलासपुर, परवाणू और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। शिमला के खलीनी में दो कारों पर पेड़ गिरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन के रामशहर क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार रात करीब 10 बजे रामशहर-स्वारघाट मार्ग पर गुनाहकलां के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। मंडी जिले में भारी बारिश से 24 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। सबसे ज्यादा असर सराज क्षेत्र में है, जहां 17 सड़कें बंद हैं। रविवार को कांगड़ा जिले में बादल छाए रहे, हल्की बारिश हुई और धुंध भी छाई रही।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम और खराब हो सकता है। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 सितंबर तक मैदानी, निचले पर्वतीय और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 31 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 1 सितंबर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 2 सितंबर को बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश हो सकती है। 3 को सिरमौर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

कहां कितनी हुई बारिश (मिलीमीटर में)
  • धौलाकुआं 38.5
  • नाहन 36.8
  • शिमला 30
  • पालमपुर 23.8
  • पंडोह 10.0
  • जोगिंद्रनगर 8.0
  • मंडी 3.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed