सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajeev Bindal Launches Counterattack Against Statement by Congress Leader and Minister Harshwardhan

हिमाचल: बिंदल बोले- फैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड खबरों से भ्रम फैलाने का षड्यंत्र, प्रदेश की जनता सब समझ रही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Apr 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस नेता एवं मंत्री हर्षवर्धन के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पलटवार किया है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने महंगाई बढ़ाकर महिलाओं का जीवन कठिन बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Rajeev Bindal Launches Counterattack Against Statement by Congress Leader and Minister Harshwardhan
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस नेता एवं मंत्री हर्षवर्धन के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को महिला विरोधी बताना पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को 33 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी देने का ऐतिहासिक प्रयास कर रहे हैं, तब कांग्रेस ने इसका खुलकर विरोध कर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी।

Trending Videos


डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर उसे गिराने का काम किया और उसके बाद जश्न मनाकर यह साबित कर दिया कि वे महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में नहीं हैं। जो बहनों को सत्ता में भागीदारी देने का विरोध करें, वे उनके हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 28 लाख महिलाएं पिछले 42 महीनों से ₹1500 प्रतिमाह की घोषणा का इंतजार कर रही हैं। हर बहन के खाते में लगभग ₹60,000 आना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया यह महिलाओं के साथ खुला छल है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने महंगाई बढ़ाकर महिलाओं का जीवन कठिन बना दिया है। बिजली, पानी, राशन, सीमेंट और एचआरटीसी किराए में बढ़ोतरी कर तथा सब्सिडी खत्म कर माताओं-बहनों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं, तब कांग्रेस जवाब देने के बजाय झूठी और मनगढ़ंत खबरें फैलाने में लगी है। फैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड खबरों के जरिए भ्रम फैलाने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है, उसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझ रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए दोषारोपण की राजनीति कर रही है और इसके लिए जनता के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की माताएं और बहनें सब समझ चुकी हैं। कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाकर उन्हें सत्ता में भागीदारी से दूर रखने का प्रयास किया है। आने वाले समय में महिला शक्ति इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed