सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal Says: Strategy for Municipal Corporation Elections Ready; Congress's Anti-People Policies

HP BJP: राजीव बिंदल बोले- नगर निगम चुनाव के लिए रणनीति तैयार, कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को बनाएंगे मुद्दा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Apr 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीप कमल, चक्कर (शिमला) में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। 

Rajiv Bindal Says: Strategy for Municipal Corporation Elections Ready; Congress's Anti-People Policies
दीप कमल में भाजपा की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चार नगर निगम में प्रस्तावित चुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में आयोजित बैठक में भाजपा ने साफ संकेत दिए कि इस बार चुनावी रण में कांग्रेस सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बैठक में प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सहित वरिष्ठ नेताओं ने मंडी, सोलन, पालमपुर और धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति तैयार की।

Trending Videos


प्रत्येक नगर निगम के लिए अलग-अलग चुनावी खाका तैयार करते हुए स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बिंदल ने कहा कि चारों नगर निगमों में चुनाव पार्टी के सिंबल पर हो रहे हैं, ऐसे में भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि लगातार बैठकों के जरिये चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है और हर मतदाता तक भाजपा का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता को मौजूदा सरकार से केवल निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा। नगर निगम चुनाव में जनता इसका जवाब मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ने दावा किया कि संगठन की एकजुटता और मजबूत रणनीति के बल पर भाजपा चारों नगर निगमों में जीत का परचम लहराएगी। प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक वार्ड में मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, बिहारी लाल शर्मा, रश्मिधर सूद, राजेश ठाकुर, पवन काजल, बलबीर वर्मा, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य, प्रदेश सचिव वंदना योगी, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर, सुधीर शर्मा, संजीव शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed