सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Results of BDC and Zilla Parishad in favor of BJP: Kashyap

बीडीसी और जिला परिषद का परिणाम भाजपा के पक्ष में: कश्यप

अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Jan 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Results of BDC and Zilla Parishad in favor of BJP: Kashyap
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में भाजपा को 70 प्रतिशत से ज्यादा मत प्राप्त हुआ है और भाजपा के 709 प्रधान और 724 उप प्रधान जीत कर आए हैं। पार्टी को जनता की ओर से प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ। बीडीसी और जिला परिषद परिणाम के रुझानों के हिसाब से भाजपा क्लीन स्वीप करने जा रही है।

Trending Videos


भाजपा को जनता का बहुमत प्राप्त हुआ है जो कांग्रेस के नेताओं को स्वीकार कर लेना चाहिए। बहुमत प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार की नीतियों पर मुहर है। चुनावी परिणामों से साफ दिखता है कि हिमाचल की जनता को प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही है। उस पर सौ फीसदी भरोसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह, नड्डा 25 को आएंगे हिमाचल 
कश्यप ने कहा कि 25 जनवरी को हिमाचल राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती है। इस उपलक्ष्य में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल आएंगे। कार्यक्रम के लिए सभी को निमंत्रण दिया जा रहा है। 

हार को नहीं पचा पा रही भाजपा : राठौर

Results of BDC and Zilla Parishad in favor of BJP: Kashyap
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को मत देने और उन्हें विजयी बनाने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार प्रकट करते हुए भारी मतदान को लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि जीत उन लोगों की है, जिन्होंने भाजपा सरकार के किसी भी दबाव को दरकिनार करते हुए अपना विश्वास कांग्रेस पर जताया है।

कांग्रेस प्रदेश में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों के साथ खड़ी है। उनके साथ किसी भी अन्याय को सहन नहीं करेगी। भाजपा प्रदेश में अपनी हार को नहीं पचा पा रही है। अधिकतर बीडीसी और  जिप में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष बनेंगे। राठौर ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को इन चुनावों में शानदार जीत हासिल हुई है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर जीत कर आए कांग्रेस समर्थित लोगों को डराने और प्रलोभन देकर अपने पक्ष में लाने के लिए उन पर दबाव डाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed